कवियों की रचनाएं सुन श्रोता हुए लोटपोट
Lucknow News - फोटो--------- - अखिल भारतीय कायस्थ महासभा पूर्वी उप्र. की ओर से देवा रोड

फोटो--------- - अखिल भारतीय कायस्थ महासभा पूर्वी उप्र. की ओर से देवा रोड पर होली मिलन समारोहलखनऊ, संवाददाता।अखिल भारतीय कायस्थ महासभा पूर्वी उप्र. की ओर से देवा रोड स्थित जारंग गेस्ट हाउस में भव्य होली मिलन समारोह हुआ। फूलों की होली संग कवि सम्मेलन में रचनाएं सुनकर श्रोता लोटपोट हो गए। समारोह में विशिष्ट कार्य कर रही समाज की महिलाओं को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा प्रवक्ता हरीश श्रीवास्तव ने कहा कि कायस्थजनों को समाज के प्रबुद्ध वर्ग का एवं लेखनी का धनी माना जाता है। देश के चतुर्मुखी तकनीकी विकास में कायस्थ बंधुओं की मुख्य भूमिका है। महासभा के अध्यक्ष उमेश श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि हरीश श्रीवास्तव का स्वागत प्रतीक चिन्ह, पुष्प गुच्छ भेंट कर किया।मीडिया
प्रभारी संजय निगम ने बताया कि महिला दिवस पर विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य कर रही महिलाओं में मीना श्रीवास्तव, प्रमिला श्रीवास्तव, संगीता श्रीवास्तव, आभा श्रीवास्तव, अनीता श्रीवास्तव, डॉ. ज्योत्सना श्रीवास्तव, प्रीति श्रीवास्तव, डॉ. इरा श्रीवास्तव, निरुपमा सक्सेना, डॉ. शिवा, सोनाक्षी वर्मा, डॉ. पुष्पा श्रीवास्तव, मोना चंद्रा, जया श्रीवास्तव, शिप्रा श्रीवास्तव, पद्मिनी, सारिका श्रीवास्तव को प्रतीक चिन्ह, अंगवस्त्र व पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया।कवियों ने पढ़ीं रचनाएं, खूब बजी तालियांसमारोह में कवि सम्मलेन का आयोजन हुआ। यहां पर हास्य कवियों में अंकित अनपढ़, अरविंद कुमार झा, हरि बहादुर हर्ष, हेमा पांडेय, संदीप शरारती, गौरव, हिमांशु लखनवी, डॉ. वीके श्रीवास्तव ने अपनी रचनाएं सुनाकर मौजूद श्रोताओं को ठहाके लगाने के लिए मजबूर कर दिया। कई कवितयों की रचनाएं सुन श्रोता लोटपोट हो गए। कार्यक्रम में डॉ. पंकज श्रीवास्तव, अंजनी श्रीवास्तव, ज्योत्सना श्रीवास्तव, प्रमोद निगम, ज्ञान प्रकाश अस्थाना, कुलदीप श्रीवास्तव, रीना विक्रम सिंह, मीतू निगम, प्रमिला श्रीवास्तव, रितेश श्रीवास्तव, विजय कृष्णा, दिनेश श्रीवास्तव, अजीत श्रीवास्तव, गौरव निगम आदि रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


