Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsGrand Celebration of Lord Shani Dev s 25th Anniversary at Kotwaleshwar Mahadev Temple
भक्तिभाव से मनाया गया श्री शनिदेव जी का वार्षिकोत्सव

भक्तिभाव से मनाया गया श्री शनिदेव जी का वार्षिकोत्सव

संक्षेप: Lucknow News - श्री कोतवालेश्वर महादेव मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर शनिदेव महाराज जी का 25वां वार्षिकोत्सव हवन पूजन और भंडारे के साथ मनाया गया। समारोह में सांसद डॉ दिनेश शर्मा और भाजपा नेता विनय कटियार ने भाग लिया। महंत विशाल गौड़ ने बताया कि शनिदेव न्याय के देवता हैं और कर्मों के अनुसार फल देते हैं।

Wed, 5 Nov 2025 07:10 PMNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

श्री कोतवालेश्वर महादेव मंदिर में हुआ हवन पूजन और भंडारा श्री शनिदेव न्याय के देवता हैं, कर्मों के आधार पर देते हैं फल - महंत विशाल गौड़ समारोह में राज्यसभा सांसद डॉ दिनेश शर्मा और भाजपा नेता विनय कटियार हुए शामिल लखनऊ, संवाददाता। चौक कोतवाली स्थित श्री कोतवालेश्वर महादेव मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर श्री शनिदेव महाराज जी का 25वां वार्षिकोत्सव वेद पाठ, हवन-पूजन और भंडारे के बीच भक्तिभाव के साथ मनाया गया। सुबह मंदिर के महंत विशाल गौड़ जी महाराज ने शनिदेव जी को गंगा जल से स्नान कराया। भव्य शृंगार कर नए वस्त्र धारण कराये गए। भगवान को भोग लगाया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसके बाद वेद पाठ और वैदिक मंत्रों के साथ हवन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व उप मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद डॉ दिनेश शर्मा ने भगवान का पूजन अर्चन किया। उन्होंने कहा कि मान्यता के अनुसार, शनि देव हनुमान जी के गुरु, सूर्य देव के पुत्र हैं। हनुमान जी भगवान शिव के रुद्र अवतार हैं। हनुमान जी की पूजा से शनि के दुष्प्रभाव शांत होते है और शनि दोष से मुक्ति मिलती है। मंदिर के महंत विशाल गौड़ ने कहा कि शनिदेव न्याय के देवता हैं, कर्मों के आधार पर फल देते हैं। समारोह में भाजपा नेता विनय कटियार भी शामिल हुए। उन्होंने मंदिर में पूजन किया। दोपहर बाद भंडारे में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर पार्षद अनुराग मिश्रा अन्नू, मंदिर के सेवादार अजय अग्रवाल, सोनू अग्रवाल, आनंद रस्तोगी, अजय खन्ना, संदीप अग्रवाल, अंकुर दीक्षित, डॉ राज कुमार वर्मा, आचार्य राजेश शुक्ला समेत तमाम भक्त उपस्थित रहे।