नीलकंठेश्वर महादेव ने किया नगर भ्रमण
Lucknow News - महानगर छन्नीलाल चौराहा पर स्थित श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा के नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर में 38वें विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। महंत सिद्धेश्वरानंद गिरि की अगुवाई में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा के बाद भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालू शामिल होंगे।

महानगर छन्नीलाल चौराहा स्थित श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा के नीलकंठेश्वर महादेव (वैष्णव माता) मंदिर दो दिवसीय 38वें विशाल भंडारे के कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मंदिर के महंत सिद्धेश्वरानंद गिरि की अगुवाई में मंदिर परिसर से महानगर इलाके में नीलकंठेश्वर महादेव की पालकी शोभायात्रा भव्य तरीके से निकाली गई। महंत सिद्धेश्वरानंद ने बताया कि महादेव ने नगर भ्रमण किया। यात्रा वापस मंदिर में समाप्त हुई। उसके बाद भंडारे का आयोजन हुआ। शुक्रवार को सीतापुर, हरदोई, लखीमपुर, बाराबंकी समेत आसपास जिलों से हजारों संत, श्रद्धालू विशाल भंडारे में आएंगे। तब कार्यक्रम का समापन होगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


