ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊग्राम पंचायत की भूमि पर अवैध कब्जे का केस दर्ज

ग्राम पंचायत की भूमि पर अवैध कब्जे का केस दर्ज

राजस्व और पुलिस महकमे की एंटी भू माफिया टीम ने नानपारा इलाके के बंजरिया में हटाए गए अवैध कब्जे के बाद फिर नौ लोगों ने उसी भूमि पर कब्जा कर लिया है। इसकी भनक लगने पर एसडीएम नानपारा के निर्देश पर...

ग्राम पंचायत की भूमि पर अवैध कब्जे का केस दर्ज
हिन्दुस्तान संवाद,बहराइच। Sun, 03 Jun 2018 09:24 PM
ऐप पर पढ़ें

राजस्व और पुलिस महकमे की एंटी भू माफिया टीम ने नानपारा इलाके के बंजरिया में हटाए गए अवैध कब्जे के बाद फिर नौ लोगों ने उसी भूमि पर कब्जा कर लिया है। इसकी भनक लगने पर एसडीएम नानपारा के निर्देश पर राजस्व लेखपाल ने निरीक्षण के बाद कोतवाली में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने तहकीकात शुरू कर दी है।
नानपारा तहसील के बंजरिया गांव में लम्बी समय से कुछ लोगों ने नान जेड ए की भूमि पर कब्जा किया हुआ था। काफी शिकायतों के बाद 17 मई को राजस्व व पुलिस महकमे की संयुक्त टीम ने सख्ती से अतिक्रमण हटवाया था। कुछ समय तो स्थित सामान्य रही, लेकिन बाद में रातों रात फिर इस सरकारी बंजर भूमि पर कब्जा कर लिया। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने फिर एसडीएम से की। एसडीएम ने राजस्व निरीक्षक व लेखपाल को मौके का मुआयना कर कार्रवाई करने को कहा। 
शिकायत सही पाए जाने पर राजस्व लेखपाल राम मनोरथ ने बंजरिया निवासी भोला, खुशीराम, कोयल, मैन बहादुर, बजरंगी, बाबादीन, तीरथराम, मदन, गोबर के विरुद्ध तहरीर दी। नानपारा कोतवाल विनोद कुमार अग्निहोत्री ने बताया कि 9 लोगों को नामजद कर लोक सम्पत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है। प्रकरण की तहकीकात की जा रही है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें