शिक्षक ग्राम स्तर तक पहुंच प्रतिभाओं को निखारें: आनंदीबेन पटेल

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - -राज्यपाल की अध्यक्षता में जन भवन स्थित गांधी सभागार में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय,

शिक्षक ग्राम स्तर तक पहुंच प्रतिभाओं को निखारें: आनंदीबेन पटेल

-राज्यपाल की अध्यक्षता में जन भवन स्थित गांधी सभागार में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर से संबद्ध शासकीय एवं वित्तपोषित महाविद्यालयों के प्रधानाचार्यों के साथ समीक्षा बैठक - महाविद्यालयों को नैक, एनआईआरएफ और वर्ल्ड रैंकिंग में आगे लाने के लिए राज्यपाल के निर्देशलखनऊ, विशेष संवाददाताप्रदेश की राज्यपाल एवं राज्य विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने निर्देश दिए हैं कि शिक्षक ग्राम स्तर तक पहुच कर प्रतिभाओं को निखारें। साथ ही उन्होंने महाविद्यालयों को नैक, एनआईआरएफ और वर्ल्ड रैंकिंग में आगे लाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने परीक्षा के बाद छात्रों को उत्तर पुस्तिका दिखाने के भी निर्देश दिए।राज्यपाल ने ये निर्देश मंगलवार को जन भवन स्थित गांधी सभागार में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर से संबद्ध शासकीय एवं वित्तपोषित महाविद्यालयों के प्रधानाचार्यों के साथ समीक्षा बैठक में दिए।

बैठक में महाविद्यालयों द्वारा पावर पॉइंट प्रस्तुतीकरण भी दिया गया। राज्यपाल ने निर्देश दिया कि शिक्षक ग्रामों में जाकर वहां के प्रधानों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों से संपर्क स्थापित करें, उनके परिवेश को समझें तथा प्राथमिक स्तर से ही प्रतिभाओं की पहचान करें। विद्यार्थियों को महाविद्यालयों में आयोजित प्रतियोगिताओं में आमंत्रित कर उनकी प्रतिभा का आकलन किया जाए तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं, ताकि वे ‘खेलो इंडिया’ जैसे मंचों तक पहुंच सकें।शिक्षक व विद्यार्थी दोनों करें पुस्तकालय का उपयोगराज्यपाल ने निर्देश दिया कि शिक्षक एवं विद्यार्थी दोनों ही पुस्तकालय एवं ई-लाइब्रेरी का नियमित उपयोग करें और शिक्षक पाठ्यक्रम के अतिरिक्त भी गुणवत्तापूर्ण एवं अद्यतन ज्ञान विद्यार्थियों को प्रदान करें। शिक्षक स्वयं को नवीनतम ज्ञान से आच्छादित करें, जिससे विद्यार्थियों के बीच उनकी सकारात्मक छवि स्थापित होती है तथा समाज में भी उनकी प्रतिष्ठा बढ़ती है।प्रो. वंदना सिंह ने राज्यपाल का उनके मार्गदर्शन एवं प्रेरणा के लिए आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। उन्होंने आश्वासन दिया कि राज्यपाल के सभी निर्देशों का प्रभावी रूप से पालन किया जाएगा, समस्त व्यवस्थाओं में सुधार सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही ग्राम स्तर पर बच्चों को प्रेरित कर खेलों के क्षेत्र में उन्हें आगे बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। इस अवसर पर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर से संबद्ध शासकीय एवं वित्तपोषित महाविद्यालयों के प्रधानाचार्य, अध्यापक, राजभवन के अधिकारी एवं कर्मचारी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।