ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊराज्यपाल ने पं.जसराज के निधन पर जताया शोक

राज्यपाल ने पं.जसराज के निधन पर जताया शोक

विशेष संवाददाता,राज्य मुख्यालय। प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने प्रसिद्ध शास्त्रीय संगीत गायक पद्म विभूषण पंडित जसराज के निधन पर शोक व्यक्त किया...

राज्यपाल ने पं.जसराज के निधन पर जताया शोक
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊMon, 17 Aug 2020 08:12 PM
ऐप पर पढ़ें

विशेष संवाददाता--राज्य मुख्यालयप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने प्रसिद्ध शास्त्रीय संगीत गायक पद्म विभूषण पंडित जसराज के निधन पर शोक व्यक्त किया है। अपने शोक संदेश में राज्यपाल ने कहा कि पंडित जसराज ने शास्त्रीय गायन को एक नई ऊंचाई दी। उनके निधन से शास्त्रीय संगीत के एक युग का अंत हो गया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की है। प्रदेश के प्रमुख सचिव संस्कृति जितेन्द्र कुमार ने भी पं.जसराज के निधन पर शोक जताया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें