ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊयूूूूपी :राज्यपाल ने चार जेलकर्मियों को राष्ट्रपति पदक दिया, कहा- योग समाज को जोड़ता है

यूूूूपी :राज्यपाल ने चार जेलकर्मियों को राष्ट्रपति पदक दिया, कहा- योग समाज को जोड़ता है

राज्यपाल रामनाईक ने कहा कि योग का मतलब सबको जोड़ने का काम है। योग शरीर में सभी प्रकार के विकारों और बीमारियों को दूर करता है। शरीर को स्वस्थ्य रखता है। नियमित योग करने से मन और दिमाग भी ठीक रहता है।...

1/ 3
2/ 3
3/ 3
निज संवाददाता,लखनऊ। Thu, 30 Aug 2018 05:51 PM
ऐप पर पढ़ें

राज्यपाल रामनाईक ने कहा कि योग का मतलब सबको जोड़ने का काम है। योग शरीर में सभी प्रकार के विकारों और बीमारियों को दूर करता है। शरीर को स्वस्थ्य रखता है। नियमित योग करने से मन और दिमाग भी ठीक रहता है। यही वजह है कि 200 से अधिक देश योग को अपना रहे हैं। भारत की पहल पर 21 जून को विश्व योग दिवस मनाया जाने लगा है।
 गुरुवार को जिला कारागार में आयोजित मानस वाणी संस्था द्वारा आयोजित फेस योग कार्यक्रम में राज्यपाल ने कैदियों को संबोधित करते हुए कहा कि मन को काबू रखने की विद्या योग में निहित है। इससे भाई-चारा बना रहता है। यह पहला मौका था जब राज्यपाल प्रदेश के किसी जेल में पहुंचे।
उन्होंने सत्याग्रह के दौरान मुंबई की जेल में बिताए हुए सात दिन के दौरान हुए घटनाक्रम को कैदियों के साथ साझा किया। उन्होंने उपनिषदों के सूत्रों का हवाला देते हुए कहा जीवन में निरंतर क्रिया शील और कर्मशील रहें। 
84 वर्षीय राज्यपाल ने कहा नियमित योग और सूर्य नमस्कार की देन है कि कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी को वह मात दे चुके हैं। समारोह में राज्यपाल ने राष्ट्रपति द्वारा घोषित सराहनीय सुधारात्मक सेवा पदक दो जेल अधिकारी समेत चार को प्रदान किया। जेल राज्य मंत्री जय कुमार सिंह जैकी ने कहा कि नियमित योग करने वाले कैदियों को सजा में छूट दिए जाने की वकालत की। ताकि सजायाफ्ता कैदी जेल में नियमित योग से जुड़ सकें। इसके लिए उन्होंने राज्यपाल से आग्रह किया। साथ ही शासनस्तर पर इस संबंध में बात करेंगे। राज्य मंत्री डा. महेंद्र सिंह ने योग की उपयोगिता के बारे में बताया। इस मौके पर जिला जेल परिसर में सभी ने पौधरोपण किया। आईजी जेल चंद्र प्रकाश ने कहा कि सूबे की सभी जेलों में नियमित योग कराया जाएगा। इस मौके पर प्रमुख सचिव अरविंद कुमार, आईजी जेल चंद्र प्रकाश, जिला जज एऩके जौहरी, अपर महानिरीक्षक जेल डॉ. शरद, डीआईजी उमेश कुमार श्रीवास्तव व संजीव त्रिपाठी के अलावा  अधीक्षक आरएन पाण्डेय व उमेश सिंह, जेलर सीपी त्रिपाठी, अरुण मिश्रा, नयनतारा बनर्जी समेत कई अधिकारी मौजूद थे।         


इन्हें मिला राष्ट्रपति पदक

राज्यपाल राम नाईक ने समारोह में जिला जिला जेल लखनऊ के वरिष्ठ अधीक्षक प्रेम नाथ पाण्डेय, फिरोजाबाद के डिप्टी जेलर शैलेश सिंह, मथुरा जेल के बंदीरक्षक चतुर्भुज यादव और बहराइच जेल के बंदीरक्षक राजकुमार को राष्ट्रपति का सराहनीय सुधारात्मक सेवा पदक प्रदान किया।  

400 बंदियों को सिखाया योग
मानस वाणी संस्थान की प्रमुख योगाचार्य मानसी गुलाटी ने चार सौ बंदियों को फेस योग कराया। उन्होंने बताया कि योग से मानसिक और शारीरिक कष्ट कैसे दूर होते हैं। इससे चहरे का भाव बदल जाता है। रक्तदाब सहित कई अन्य परेशानियां योग से दूर होती है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें