ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊराज्यपाल ने मुख्यमंत्री को जन्म दिन की बधाई दी

राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को जन्म दिन की बधाई दी

विशेष संवाददाता - राज्य मुख्यालय राज्यपाल राम नाईक और विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने सोमवार को कालिदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास जाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को पुष्प गुच्छ देकर उनके...

राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को जन्म दिन की बधाई दी
Center,LucknowMon, 05 Jun 2017 08:08 PM
ऐप पर पढ़ें

विशेष संवाददाता - राज्य मुख्यालय राज्यपाल राम नाईक और विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने सोमवार को कालिदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास जाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को पुष्प गुच्छ देकर उनके जन्मदिन की बधाई दी। राज्यपाल नाईक ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। उन्होंने कहा कि सबका साथ सबका विकास के नारे का समर्थन करने वाले मुख्यमंत्री के प्रयास से समाज के सभी वर्गों का विकास होगा और सौहार्द बढ़ेगा। विधानसभा अध्यक्ष श्री दीक्षित ने श्री योगी को पुष्पगुच्छ अर्पित किया और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की कामना की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें