राजभवन उच्च प्राथमिक विद्यालय में छात्र-छात्राओं की संख्या बढ़ाने के लिए विशेष अभियान

राजभवन उच्च प्राथमिक विद्यालय में छात्र-छात्राओं की संख्या बढ़ाने के लिए विशेष अभियान

संक्षेप:

Lucknow News - लखनऊ, विशेष संवाददाता राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा और मार्गदर्शन में राजभवन उच्च प्राथमिक

Jun 24, 2025 08:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

लखनऊ, विशेष संवाददाता राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा और मार्गदर्शन में राजभवन उच्च प्राथमिक विद्यालय में अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं के नामांकन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व विशेष सचिव राज्यपाल श्रीप्रकाश गुप्ता द्वारा किया गया। अभियान के तहत चयनित टीम द्वारा मंगलवार को 57-बाबू बनारसी दास वार्ड, उदयगंज एवं 17-महात्मा गांधी विक्रमादित्य वार्ड, बर्फखाना क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क किया गया। इस दौरान रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ नागरिकों तथा झुग्गी-झोपड़ी में निवास करने वाले गरीब परिवारों से संवाद स्थापित कर उनके बच्चों को राजभवन उच्च प्राथमिक विद्यालय में नामांकन के लिए प्रेरित किया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस अवसर पर पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से विद्यालय में उपलब्ध उच्च स्तरीय सुविधाओं, नवाचारों एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था की जानकारी अभिभावकों को दी गईं।