खेती में तकनीक का लाभ अंतिम किसान तक पहुंचे: राज्यपाल
Lucknow News - ग्लोबल एग्रोटेक-2026 का समापन के समापन पर राज्यपाल ने किया संबोधित किसान उत्पादक संगठनों

ग्लोबल एग्रोटेक-2026 का समापन के समापन पर राज्यपाल ने किया संबोधित किसान उत्पादक संगठनों और प्रगतिशील किसानों को सम्मानित भी किया लखनऊ प्रमुख संवाददाता प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शनिवार को ‘ग्लोबल एग्रोटेक-2026’ के समापन समारोह में कृषि और महिला स्वास्थ्य को लेकर बड़ा विजन साझा किया। गन्ना अनुसंधान संस्थान में जुटे वैज्ञानिकों और किसानों से उन्होंने कहा कि डिजिटल तकनीक, ड्रोन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का असली मकसद तभी पूरा होगा, जब इसका सीधा फायदा गांव के आखिरी पायदान पर खड़े किसान को मिले। राज्यपाल ने एग्रोटेक प्रदर्शनी का अवलोकन करने के बाद कहा कि खेती अब सिर्फ उत्पादन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह 'बीज से बाजार' तक की एक पूरी वैल्यू चेन है।
उन्होंने उत्तर प्रदेश को दुग्ध, गन्ना और अनाज उत्पादन में देश का अग्रणी राज्य बताते हुए तकनीक के साथ परंपरा के समन्वय पर जोर दिया। इस दौरान उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसान उत्पादक संगठनों और प्रगतिशील किसानों को सम्मानित भी किया। बेटियों की सेहत पर बड़ा फैसला कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अजमेर से शुरू किए गए 'राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान' का सीधा प्रसारण दिखाया गया। इस पर बात करते हुए राज्यपाल ने कहा कि सर्वाइकल कैंसर एक खामोश बीमारी है। उत्तर प्रदेश के आठ आकांक्षी जिलों में यह अभियान पहले ही शुरू हो चुका है, जिसके तहत अब तक 40 हजार से अधिक बालिकाओं को टीके लगाए जा चुके हैं। उन्होंने अधिकारियों को बजट का सही क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। महिला दिवस पर 'गुमनाम नायिकाओं' की तलाश आगामी 8 मार्च (अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस) का जिक्र करते हुए आनंदीबेन पटेल ने संस्थाओं से अपील की कि समाज के लिए चुपचाप काम करने वाली महिलाओं को खोजकर सम्मानित किया जाए। उन्होंने सोनभद्र में सोयाबीन उत्पाद बनाने वाली महिलाओं और पूर्वांचल की 'ग्रीन आर्मी' का उदाहरण दिया, जो बाल विवाह और नशामुक्ति जैसे सामाजिक बदलाव के लिए लड़ रही हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


