विधान परिषद- युवाओं के लिए हर बड़े महानगरों में हॉस्टल बनाने जा रही सरकार
Lucknow News - लखनऊ में श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने बताया कि सरकार रोजगार की तलाश में जाने वाले युवाओं के लिए हर बड़े शहर में हॉस्टल बनाएगी। इससे युवाओं को 15-20 दिनों तक ठहरने में मदद मिलेगी। सपा के आशुतोष सिन्हा के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए प्रयासरत है।

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। दूसरे राज्यों में रोजगार पाने वाले युवाओं की सहायता के लिए सरकार हर बड़े शहर में हॉस्टल बनाने जा रही है। विधान परिषद में यह घोषणा श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने की। श्री राजभर प्रश्नकाल में सपा के आशुतोष सिन्हा द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि ये हॉस्टल उन युवाओं के लिए होगा जो रोजगार मिलने पर उन शहरों में जाएंगे ताकि उन्हें शुरुआत के 15-20 दिनों तक ठहरने आदि की कोई समस्या न रहे। दरअसल, सपा सदस्य ने वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र,भदोही एवं बलिया में पिछले पांच वर्षों के दौरान लगे रोजगार मेले के बारे में विस्तृत जानकारी मांगी थी।
साथ ही पूरक प्रश्न करते हुए पूछा था कि वाराणसी में जो रोजगार महाकुंभ लगा उसमें जिन्हें रोजगार मिला उन्हें न्यूनतम वेतन मिला या नहीं नहीं, उनका पीएफ व ईएसआई आदि कटता है या नहीं? उन्होंने रोजगार मेलों को दिखावा बताते हुए कहा था कि सरकार इसकी विस्तृत रिपोर्ट उपलब्ध कराए। जवाब में श्रम एवं सेवायोजन मंत्री ने कहा कि प्रदेश के अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार मिले इसके लिए सरकार हर स्तर पर प्रयास कर रही है। प्रदेश के हर हाथ को काम मिले इसके लिए दिन रात काम हो रहा है। बड़ी-बड़ी कम्पनियों में 16 हजार युवाओं को समायोजित कराया गया है। 17 हजार से अधिक कुशल युवाओं को खाड़ी देशों में रोजगार दिलाया गया है। युवा तकनीकी रूप से समृद्ध बने इसके लिए नियमित प्रशिक्षण की सुविधा मुहैय्या कराई जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


