ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊआवश्यक सेवाओं पर जा रहे कर्मचारियों का बीमा कराए सरकार

आवश्यक सेवाओं पर जा रहे कर्मचारियों का बीमा कराए सरकार

जवाहर भवन इंदिरा भवन कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष सतीश पाण्डेय और महासचिव सुशील कुमार बच्चा ने आवश्यक सेवाओं पर बुलाए जा रहे कर्मचारियों के पास जारी करने की मांग की...

आवश्यक सेवाओं पर जा रहे कर्मचारियों का बीमा कराए सरकार
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊFri, 27 Mar 2020 07:50 PM
ऐप पर पढ़ें

लखनऊ। वरिष्ठ संवाददाताजवाहर भवन इंदिरा भवन कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष सतीश पाण्डेय और महासचिव सुशील कुमार बच्चा ने आवश्यक सेवाओं पर बुलाए जा रहे कर्मचारियों के पास जारी करने की मांग की है। साथ ही नेताओं ने यह भी कहा है कि कई ऐसे विभाग हैं जहां अनावश्यक कर्मचारियों को बुलाए जा रहा है। इस पर भी ध्यान दिया जाए। जिन आवश्यक सेवाओं में कर्मचारियों को बुलाया जा रहा है जैसे खाद्य विभाग, पीडब्ल्यूडी, स्वास्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, दुग्ध आदि विभागों में काम पर बुलाया जा रहा है कर्मचारियों का बीमा कराया जाए। नेताओं ने कहा कि खादी ग्रामोद्योग बोर्ड पार्क रोड पर कर्मचारियों को काम पर बुलाया जा रहा है। कर्मचारियों को पास जारी नहीं किया गया है। ऐसे में कर्मचारियों को जगह-जगह रोका जा रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें