2250 घरेलू बायो गैस संयंत्रों की स्थापना को स्वीकृति
Lucknow News - उत्तर प्रदेश के अयोध्या, गोंडा, गोरखपुर और वाराणसी में 2250 घरेलू बायो गैस संयंत्र स्थापित किए जाएंगे। इस योजना के तहत किसानों को संयंत्र की लागत का केवल 3990 रुपये का अंशदान करना होगा। इससे बायो गैस...

-अयोध्या, गोंडा, गोरखपुर और वाराणसी के ग्रामीण क्षेत्रों में संयंत्रों की की जाएगी स्थापना लखनऊ। विशेष संवाददाता
पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन विभाग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अरुण कुमार सक्सेना की उपस्थिति में 2250 घरेलू बायो गैस संयंत्रों की स्थापना के लिए सिस्टेमा बायो संस्था को स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए पर्यावरण निदेशालय को 2250 घरेलू बायो गैस संयंत्र स्थापित करने का लक्ष्य सौंपा गया है। अयोध्या, गोंडा, गोरखपुर, और वाराणसी जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में संयंत्रों की स्थापना की जाएगी। इन संयंत्रों के इस्तेमाल से खाना पकाने के लिए बायो गैस के साथ-साथ कृषि के लिए उपयोगी जैविक खाद भी मिल सकेगी।
वन मंत्री ने कहा कि इस योजना के तहत प्रत्येक बायो गैस संयंत्र की लागत 39300 रुपये है, जिसमें से लाभार्थी किसान को केवल 3990 रुपये का मामूली अंशदान करना होगा। बाकी लागत का प्रबंध केंद्र सरकार की वित्तीय सहायता और कार्बन क्रेडिट से किया जाएगा। सिस्टेमा बायो संस्था द्वारा संयंत्र से उत्पन्न कार्बन क्रेडिट का विक्रय कर 20960 रुपये की धनराशि की व्यवस्था की जाएगी, जिससे किसान पर आर्थिक भार कम रहेगा। संस्था अगले 10 वर्षों तक किसानों को सेवा सहायता भी देगी। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव मनोज सिंह और निदेशक पर्यावरण आशीष तिवारी भी उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


