ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊशासन ने 136 सजायाफ्ता कैदियों के रिहाई की मंजूरी दी

शासन ने 136 सजायाफ्ता कैदियों के रिहाई की मंजूरी दी

शासन ने 136 सजायाफ्ता कैदियों के रिहाई की मंजूरी दी -रिहाई आदेश जेल पहुंचने पर

शासन ने 136 सजायाफ्ता कैदियों के रिहाई की मंजूरी दी
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊMon, 15 Aug 2022 06:20 PM
ऐप पर पढ़ें

शासन ने 136 सजायाफ्ता कैदियों के रिहाई की मंजूरी दी

-रिहाई आदेश जेल पहुंचने पर रिहा होंगे कैदी

-264 कैदियों की रिहाई अभी होनी है।

लखनऊ। कार्यालय संवाददाता

स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश सरकार ने 136 कैदियों के रिहाई की मंजूरी दे दी है। शासन ने रविवार की शाम को इनके रिहा करने के आदेश जारी कर दिए हैं। डीजी जेल आनन्द कुमार ने बताया कि जेलों में रिहाई आदेश पहुंचने पर इन्हें रिहा कर दिया जाएगा। जेल मुख्यालय ने 400 कैदियों के रिहाई की फाइल भेजी थी। जिसमे 136 को मंजूरी मिल गई है। 264 कैदियों की रिहाई के लिए इंतजार करना होगा।

जेल मुख्यालय ने अमृत महोत्सव के तहत 303 कैदियों व स्वतंत्रता दिवस पर रिहाई नीति के तहत 97 कैदियों के रिहाई के पात्र कैदियों के मामले शासन को भेजे थे। जिसमें से 136 कैदियों के रिहाई का आदेश जारी हो गया है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें