खादी-ग्रामोद्योग व माटी कला के लिए 197.45 करोड़
Lucknow News - सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए खादी और ग्रामोद्योग के विकास के लिए 197.45 करोड़ रुपये की व्यवस्था की है। मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के तहत 40 करोड़ रुपये के बैंक ऋण से 800 नए उद्यम स्थापित किए जाएंगे, जिससे 16,000 लोगों को रोजगार मिलेगा। गोरखपुर के कंबल उत्पादन केंद्र के लिए 7.50 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

बजट वित्तीय वर्ष 2026-27 - सीएम ग्रामोद्योग रोजगार योजना में 40 करोड़ के बैंक ऋण से लगेंगे नए उद्यम - गोरखपुर स्थित कंबल उत्पादन केंद्र के आधुनिकीकरण में खर्च होंगे 7.50 करोड़ - ग्रामीण इकाईयों को ब्याज उपादान की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए 10 करोड़ लखनऊ, विशेष संवाददाता सरकार का फोकस खादी व ग्रामोद्योग से जुड़ी योजनाओं के विस्तार और इनके माध्यम से स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने पर है। सरकार ने खादी, ग्रामोद्योग व माटी कला के विकास के लिए 197.45 करोड़ रुपये की व्यवस्था की है। पिछले बजट की तुलना में इस बार 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है।
विभिन्न जिलों में आधुनिकीरण व भवन निर्माण के लिए भी बजट की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के तहत 800 इकाइयों को 40 करोड़ रुपये बैंक ऋण से नए उद्यमों की स्थापना तथा इनसे 16,000 लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य है। इसके लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 में 2.80 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। सरकार ने पं.दीनदयाल ग्रामोद्योग योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र में स्थापित इकाइयों को बैंक ऋण पर ब्याज उपादान की सुविधा के लिए 10 करोड़ रुपये तथा पं.दीनदयान उपाध्याय खादी विपणन विकास सहायता योजना के लिए 35 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। खादी व ग्रामोद्योगी उत्पादकों को बिक्री के लिए मंच उपलब्ध कराने, प्रोत्साहन व प्रचार-प्रसार के जरिए 18 मंडलों में ग्रामोद्योगी प्रदर्शनी के आयोजन तथा विभिन्न पौराणिक मेलों-महोत्सवों में प्रतिभाग के लिए 2.25 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। गोरखपुर के खजनी में कंबल उत्पादन केंद्र के आधुनिकीकरण के लिए 7.50 करोड़ रुपये का प्रबंध किया गया है। ------ - खादी के शोध, डिजाइन मानकीकरण व प्रचार-प्रचार के लिए तीन करोड़ - शामली में जिला ग्रामोद्योग कार्यालय भवन निर्माण के लिए 1.19 करोड़ - मंडलीय ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केंद्र, नजीबाबाद-बिजनौर में नवीन छात्रावास के लिए 1.75 करोड़ - कामन फैसेलिटी सेंटर, कुशीनगर में खादी उत्पादन प्रोसेसिंग यूनिट के लिए 75 लाख - माटीकला समन्वित विकास कार्यक्रम के लिए 13 करोड़ - ऊनी धागा उत्पादक केंद्र, प्रयागराज के लिए 25 लाख की व्यवस्था - मंडलीय ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केंद्रों में अवस्थापना सुविधाओं के लिए चार करोड़। - ई-गर्वनेंस, कंप्यूटराइजेशन एंड कनेक्टिविटी के लिए 45 लाख
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


