ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊसरकार ओमप्रकाश राजभर पर करे कार्रवाई : विहिप

सरकार ओमप्रकाश राजभर पर करे कार्रवाई : विहिप

विश्व हिन्दू परिषद ने बुलंदशहर की घटना में विहिप और बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने की मांग करने वाले कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर को मानसिक रूप से असंतुलित करार दिया है। साथ ही विहिप ने सरकार से अपने...

सरकार ओमप्रकाश राजभर पर करे कार्रवाई : विहिप
 प्रमुख संवाददाता राज्य सरकार,लखनऊ। Tue, 04 Dec 2018 07:30 PM
ऐप पर पढ़ें

विश्व हिन्दू परिषद ने बुलंदशहर की घटना में विहिप और बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने की मांग करने वाले कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर को मानसिक रूप से असंतुलित करार दिया है। साथ ही विहिप ने सरकार से अपने इस बड़बोले मंत्री पर कार्रवाई करने की मांग की है। 
 विहिप के प्रवक्ता शरद शर्मा ने कहा बुलंदशहर में हुई घटना से सभी दुखी हैं। घटना कि जब उच्च स्तरीय जांच हो रही है। ऐसे में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर का यह बयान सस्ती लोकप्रियता अर्जित करने वाला बयान संवैधानिक पद का दुरुपयोग है। वह  वास्तविक घटना से ध्यान हटा कर संगठन विशेष को आरोपित कर रहे हैं।  राजभर का बयान वास्तविक षडयंत्रकारियों को बचा सकता है। 
उन्होंने कहा गऊ हत्या संवेदनशील मामला है,जिससे समाज उद्देलित हो जाता है। इस प्रकार की घटना हिन्दुओं को उत्तेजित करने के लिए की जाती है। षड्यंत्रकारी समाज में विद्वेष फैलाकर स्थिरता पैदा करना चाहते हैं। ये संगठन और सरकार दोनों को बदनाम करने की साजिश है। शायद गौ हत्या ना होती तो इस प्रकार भीड़ भी अनियंत्रित न होती।  
उन्होंने गोवंश हत्या पर फांसी की मांग करते हुए कहा इस प्रकार के षडयंत्रों को रोकने के लिए यह आवश्यक कदम केंद्र सरकार को उठाना ही चाहिए। यह हिन्दुओं की धार्मिक आस्था से जुड़ा है।  
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें