
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे की निर्माण लगात 246 करोड़ बढ़ी
Lucknow News - - लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण पर 7529.65 करोड़ रुपये होगा अब खर्च लखनऊ, विशेष
लखनऊ, विशेष संवाददाता गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के बीच में आने वाले घारा पुल के किनारे एप्रोच तटबंध के क्षतिग्रस्ट भाग पर स्थाई सुरक्षात्मक काम कराए जाने की वजह से इसकी निर्माण लागत में 246.37 करोड़ रुपये की वृद्धि हो गई है। एक्सप्रेसवे के निर्माण अब 7283.28 करोड़ के स्थान पर अब 7529.65 करोड़ रुपये खर्च होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में यह फैसला हुआ। इसके मुताबिक गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पैकेज-1 के चैनेज सं0 45 980 किमी पर स्थित घाघरा पुल के एवेटमेंट ए1 साइड के एप्रोच तटबंध के क्षतिग्रस्त भाग के स्थायी सुरक्षात्मक काम कराया जाना है।

लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए व्यय वित्त समिति ने 246.37 लाख करोड़ के वृद्धि की संस्तुति की है। इस प्रकार उक्त बचाव कार्य को शामिल करते हुए गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे की पूर्व स्वीकृत लागत 7283.28 करोड़ में इस राशि को शामिल किए जाने से परियोजना लागत बढ़कर 7529.65 करोड़ हो गई है। कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। एक्सप्रेसवे का निर्माण हो जाने से स्थानीय क्षेत्र में विकास तेजी से होगा और दूर-दराज से आने वाले यात्रियों को सुगम व तीव्र यातायात की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। इससे लगभग 38 लाख मानव दिवस रोजगार सृजित होने की संभावना है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




