ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊव्यापारी से साढ़े चार लाख का माल हड़पा

व्यापारी से साढ़े चार लाख का माल हड़पा

लखनऊ। संवाददाता व्यापारी से 4.45 लाख के कपड़े उधार लेकर जालसाज ने दो वर्ष बाद

व्यापारी से साढ़े चार लाख का माल हड़पा
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊTue, 19 Oct 2021 05:45 PM
ऐप पर पढ़ें

लखनऊ। संवाददाता

व्यापारी से 4.45 लाख के कपड़े उधार लेकर जालसाज ने दो वर्ष बाद भी भुगतान नहीं किया। पीड़ित व्यापारी ने अमीनाबाद कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। कसाईबाड़ा निवासी मोहम्मद आकिल की हुदा कटपीस नाम से फर्म है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2019 में कसाईबाड़ा के मोहम्मद नसीम ने छह बार में 4.45 लाख के कपड़े उधार लिए थे। तय समय बीतने के बाद जब नमीम से पैसे मांगे तो वह टालमटोल करने लगा। अगस्त में वह नसीम के घर पहुंचा तो वहां ताला लगा था। आसपास के लोगों से पता चला कि नसीम अपनी ससुराल बदायूं चला गया है। इंस्पेक्टर अमीनाबाग सूर्यबली पाण्डेय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें