ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊगोंडा : पेड़ से फांसी लगा युवक ने दी जान, पुलिस जांच में जुटी 

गोंडा : पेड़ से फांसी लगा युवक ने दी जान, पुलिस जांच में जुटी 

मंगलवार सुबह समय क्षेत्र के एक गांव के एक युवक का शव एक पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकता मिला। परिजनों की सूचना पर पुलिस द्वारा मौके पर फंदा काटकर शव नीचे उतारा गया।  मनकापुर कोतवाली अन्तर्गत...

गोंडा : पेड़ से फांसी लगा युवक ने दी जान, पुलिस जांच में जुटी 
हिन्दुस्तान टीम,कुड़ासन(गोंडा)।Tue, 25 Sep 2018 02:17 PM
ऐप पर पढ़ें

मंगलवार सुबह समय क्षेत्र के एक गांव के एक युवक का शव एक पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकता मिला। परिजनों की सूचना पर पुलिस द्वारा मौके पर फंदा काटकर शव नीचे उतारा गया। 
मनकापुर कोतवाली अन्तर्गत दतौली चौकी के ग्राम सभा बनकसिया शिवरतन सिंह के अहिरनपुरवा मजरा निवासी कल्लू यादव का शव घर के पास एक पेड़ से लटकता मिला। आत्म हत्या की सूचना पुलिस चौकी पर दी गयी। कोतवाल विनय कुमार सरोज ने बताया कि परिजनों से मिली सूचना के अनुसार युवक शराब की लत से पीड़ित था। हमेशा नशा लड़ाई झगड़ा करता रहता था। उसकी शादी चार वर्ष पहले क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। अभी गौना नहीं आया था। शव को अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारण की जानकारी होगी।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें