ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊगोंडा : विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी देश के भविष्य की प्रतिभा 

गोंडा : विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी देश के भविष्य की प्रतिभा 

कस्बे के पीएस मेमोरियल कालेज में जिला विज्ञान क्लब के तत्वावधान में विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारम्भ डीएम जेबी सिंह ने किया। उनके साथ एसपी उमेश कुमार सिंह भी मौजूद रहे।  डीएम ने कहा कि वैज्ञानिक...

गोंडा : विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी देश के भविष्य की प्रतिभा 
हिन्दुस्तान संवाद,गोंडाSun, 18 Feb 2018 03:29 PM
ऐप पर पढ़ें

कस्बे के पीएस मेमोरियल कालेज में जिला विज्ञान क्लब के तत्वावधान में विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारम्भ डीएम जेबी सिंह ने किया। उनके साथ एसपी उमेश कुमार सिंह भी मौजूद रहे। 
डीएम ने कहा कि वैज्ञानिक चेतना से ही अंधविश्वास की धुंध मिटाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि भारत में भी महान वैज्ञानिक हुए हैं, जिन्होंने सोचने की दशा व दिशा बदल दी। एसपी उमेश कुमार सिंह ने कहा कि बच्चों को स्कूल जरूर भेजें। शिक्षा जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। अध्यापकों को भी कक्षा के सबसे कमजोर बच्चे पर विशेष रूप से फोकस करना चाहिए। 
विज्ञान क्लब उत्तर प्रदेश के प्रोफेसर विशाल मिश्र ने बच्चों को विज्ञान के महत्व व नवप्रवर्तन कैसे करें, आदि के बारे में बताया। बाल साहित्यकार मृगेन्द्रराज ने स्वरचित तीन कविताओं की प्रस्तुति की और सम्मान प्राप्त किया। जिला विज्ञान क्लब की जिला समन्यवक डा. रेखा शर्मा ने बताया कि प्रदर्शनी में हीरावती को प्रथम स्थान, अजय कुमार कश्यप को द्वितीय व धनन्जय कुमार को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। जबकि सुरैया अंसारी, दीपा तिवारी, मुस्तफा, शशांक सिंह व हार्दिक तिवारी को सांत्वना पुस्कार प्राप्त हुआ। मूल्यांकन नवप्रर्तन अधिकारी विज्ञान क्लब संदीप द्विवेदी ने किया। इस अवसर पर विज्ञान क्लब के प्रदेश के पदाधिकारी,  वैज्ञानिक व विद्यालय की छात्र-छात्राएं व अभिभावक उपस्थित रहे।

 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें