आईजीआरएस रैंकिंग में गोण्डा पुलिस ने मारी बाजी, प्रदेश में हासिल किया पहला स्थान,जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण से मिली यह उपलब्धि

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - गोण्डा पुलिस ने शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल की मासिक रैंकिंग में गोण्डा पुलिस को शीर्ष स्थान मिला है, जो उनकी मेहनत का प्रमाण है। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने सभी क्षेत्राधिकारियों की सराहना की।

आईजीआरएस रैंकिंग में गोण्डा पुलिस ने मारी बाजी, प्रदेश में हासिल किया पहला स्थान,जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण से मिली यह उपलब्धि

गोण्डा, संवाददाता। जनशिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के मामले में गोण्डा पुलिस ने पूरे उत्तर प्रदेश में शीर्ष स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल (आईजीआरएस) की मासिक रैंकिंग में गोण्डा पुलिस को प्रदेश में प्रथम स्थान दिया गया है, जो जिले की पुलिस टीम की मेहनत और प्रतिबद्धता का प्रमाण है। शासन स्तर पर प्रत्येक माह मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की जाती है और उसी के आधार पर जिलेवार रैंकिंग जारी की जाती है। प्रत्येक शिकायत के निपटारे के लिए शासन द्वारा एक निर्धारित समय सीमा तय की गई है। यदि किसी शिकायत का समय पर निस्तारण नहीं होता या कार्रवाई गुणवत्तापूर्ण नहीं पाई जाती, तो संबंधित प्रकरण को डिफॉल्टर श्रेणी में डाल दिया जाता है। गोण्डा पुलिस ने इस कसौटी पर खरे उतरते हुए प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

पुलिस अधीक्षक का योगदान

पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के कुशल नेतृत्व और सतत निगरानी में जिले की पुलिस टीम ने यह गौरवपूर्ण उपलब्धि अर्जित की। प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त होने पर एसपी ने सभी क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं आईजीआरएस शाखा की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि आमजन की शिकायतों का त्वरित, पारदर्शी और निष्पक्ष निस्तारण उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और भविष्य में भी इसी निष्ठा के साथ कार्य जारी रखा जाएगा।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App

टीम का योगदान

इस उपलब्धि के पीछे आईजीआरएस शाखा के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार चौधरी और उनकी 10 सदस्यीय समर्पित टीम का विशेष योगदान रहा। टीम में उपनिरीक्षक रामसुंदर, आरक्षी वीपी कुमार, चंद्रगुप्त मौर्य, चंदन प्रसाद एवं राम नरेश के साथ-साथ महिला आरक्षी शिखा वर्मा, अनीता गुप्ता, प्रीति, दीपा कुशवाहा और नैंसी गुप्ता ने अपनी सक्रिय भागीदारी से शिकायतों के निस्तारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

गोण्डा पुलिस ने किस मामले में शीर्ष स्थान हासिल किया है?
गोण्डा पुलिस ने शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के मामले में शीर्ष स्थान हासिल किया है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।