ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊगोंडा : जनता दर्शन में एसपी के तेवर दिखे सख्त, मातहतों के कसे पेंच

गोंडा : जनता दर्शन में एसपी के तेवर दिखे सख्त, मातहतों के कसे पेंच

गुरुवार को एसपी आरपी सिंह के तेवर सख्त तब दिखे। जब वह जनता दर्शन में फरियादियों को सुन रहे थे। इस दौरान तमाम महिलाएं भी यहां अपनी पीड़ा बयां करने आईं थीं। उनकी समस्याओं का हल न हो पाने के पीछे की वजह...

1/ 2
2/ 2
हिन्दुस्तान संवाद, गोण्डा। Thu, 17 Jan 2019 01:19 PM
ऐप पर पढ़ें

गुरुवार को एसपी आरपी सिंह के तेवर सख्त तब दिखे। जब वह जनता दर्शन में फरियादियों को सुन रहे थे। इस दौरान तमाम महिलाएं भी यहां अपनी पीड़ा बयां करने आईं थीं। उनकी समस्याओं का हल न हो पाने के पीछे की वजह पुलिस की ढिलाई सामने आई। इस पर उन्होंने मातहतों को फोन पर डांट-फटकार लगाई। 

जनता दर्शन में अधिकतर मामले जरिया-जमीन से संबंधित थे। किसी की शिकायत पड़ोसी की थी तो कोई परिवार से ही परेशान दिखा। एक-एक करके एसपी शिकायतों को सुनते गये और उसके समाधान को संबंधित अफसरों को मार्क करते गये। ज्यादा जटिल मामलों में वे फोन पर भी निर्देशित कर रहे थे। एक महिला यहां गृह कलह से तंग होने की शिकायत लेकर आई थी। जिसे एसपी ने संबंधित थानाध्यक्ष को तत्काल निराकरण कराने के बाद उन्हें भी अवगत कराने के निर्देश दिए हैं।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें