ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊ गोंडा गायत्रीपुरम कालोनी गोली कांड: दो आरोपी गिरफ्तार 

गोंडा गायत्रीपुरम कालोनी गोली कांड: दो आरोपी गिरफ्तार 

गोंडा जिले में कोतवाली नगर पुलिस ने गायत्रीपुरम कालोनी में हुए गोली काण्ड में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें मुख्य आरोपी अभी भी फरार चल रहा है। गायत्रीपुरम में शोभित सिंह का आरोपी...

 गोंडा गायत्रीपुरम कालोनी गोली कांड: दो आरोपी गिरफ्तार 
 हिन्दुस्तान टीम ,गोंडा। Mon, 09 Jul 2018 05:06 PM
ऐप पर पढ़ें

गोंडा जिले में कोतवाली नगर पुलिस ने गायत्रीपुरम कालोनी में हुए गोली काण्ड में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें मुख्य आरोपी अभी भी फरार चल रहा है।
गायत्रीपुरम में शोभित सिंह का आरोपी युवको से कुछ दिन पहले विवाद हुआ था। उसी खुन्नस में रविवार की देर शाम को आरोपियों ने उसे गोली मार दी थी। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी थी। सोमवार को नगर पुलिस को कामयाबी हासिल हुई। जिसमें पुलिस ने मेवातियान निवासी जुनैद व कटहाघाट के जुनैद उर्फ शीबू को गिरफ्तार कर लिया। घटना का मुख्य आरोपी अमित सिंह अब भी पुलिस पकड़ से दूर है। कोतवाल एके सिंह ने बताया कि जल्द ही मुख्य आरोपी भी पकड़ा जाएगा। जिसके लिए पुलिस दबिश दे रही है। बताया जाता है गोली कांड की घटना आपसी वर्चस्व की लड़ाई को लेकर हुई थी। जिसे गोली लगी है वह भी कई मामलों में आरोपी बताया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि शोभित के विरुद्ध भी कई मामले दर्ज हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें