ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊगोंडा : बसपा की बैठक में लोकसभा चुनाव पर मंथन हुआ 

गोंडा : बसपा की बैठक में लोकसभा चुनाव पर मंथन हुआ 

मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें लोकसभा चुनाव को लेकर मंथन किया गया। बैठक में मंडल जोन इंचार्ज के रूप में पहुंचे पदाधिकारियों ने पार्टी की मजबूती पर बल दिया। जोनल इंचार्ज...

गोंडा : बसपा की बैठक में लोकसभा चुनाव पर मंथन हुआ 
1/ 2गोंडा : बसपा की बैठक में लोकसभा चुनाव पर मंथन हुआ 
गोंडा : बसपा की बैठक में लोकसभा चुनाव पर मंथन हुआ 
2/ 2गोंडा : बसपा की बैठक में लोकसभा चुनाव पर मंथन हुआ 
हिन्दुस्तान टीम,गोंडा।Tue, 17 Jul 2018 04:48 PM
ऐप पर पढ़ें

मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें लोकसभा चुनाव को लेकर मंथन किया गया। बैठक में मंडल जोन इंचार्ज के रूप में पहुंचे पदाधिकारियों ने पार्टी की मजबूती पर बल दिया।
जोनल इंचार्ज राजकुमार कुरील ने कहा कि लोकसभा चुनाव में बसपा सबसे मजबूत दल के रूप में उभरेगी। उन्होंने कहा कि गठबंधन हुआ तो भाजपा प्रदेश से साफ हो जायेगी। नंद किशोर ने कहा कि कार्यकर्ता अभी से जुट जाये।
जिला प्रभारी राजिक उस्मानी ने कहा कि यह बैठक महत्वपूर्ण है। आने वाले दिनों में राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के नेतृत्व में ही केन्द्र की सरकार बनेगी। उस कहा कि सभी वर्गों के लोग बसपा के साथ है। पूरे प्रदेश में अराजकता का वातावरण है। जिला अध्यक्ष हरिश्चन्द्र गौतम ने कहा बूथ स्तर पर कार्यकर्ता सक्रिय हो। विस प्रभारी लाल चन्द्र गौतम, कृष्ण मुरारी मौर्य, संतोष सोनकर, शशी आनंद गौतम, नुसरत अली फाती,जफीर खां, राजेश गौतम, सगीर खां, अजय पांडेय समेत अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें