गोंडा : एंटी रोमियो टीम ने छात्राओं में भरा दम
श्री राम कुमारी इंटर कॉलेज आर्यनगर में एंटी रोमियो की टीम के सदस्यों ने छात्र-छात्राओं, शिक्षिकाओं को आत्म सुरक्षा, संवेदनशीलता व सतर्कता के बारे में बताया। थाना कौड़िया के एंटी रोमियो टीम के...
श्री राम कुमारी इंटर कॉलेज आर्यनगर में एंटी रोमियो की टीम के सदस्यों ने छात्र-छात्राओं, शिक्षिकाओं को आत्म सुरक्षा, संवेदनशीलता व सतर्कता के बारे में बताया।
थाना कौड़िया के एंटी रोमियो टीम के सदस्यों उप निरीक्षक दिग्विजय नाथ दूबे, राम दरस यादव, मुन्ना प्रसाद व चौकी प्रभारी आर्य नगर मनोज श्रीवास्तव ने स्वामी दयाल सरस्वती इंटर कॉलेज आर्यनगर छात्र-छात्राओं व शिक्षिकाओं को डायल 100, 1090, 1081 के गुड टच बैड टच की जानकारी दी। सेल्फ डिफेंस के बारे में बताते हुए कहा कि लड़कियों व महिलाओं को फेसबुक व व्हाट्सएप से दूर रहना चाहिए। फेसबुक पर बिना पहचान के किसी भी व्यक्ति को को मित्र नहीं बनाना चाहिए।
महिला आरक्षी रामलली व मंगीता भारती ने छात्राओं एवं शिक्षिकाओं को संकट के समय में आत्म सुरक्षा करने व विषम परिस्थिति में दूसरों से बचने के बारे में बताते हुए सभी को सिखाया। प्राचार्य केएम त्रिपाठी, वर्षा श्रीवास्तव, एसएन त्रिपाठी, श्रवण शुक्ला, संजय शुक्ला, सुभाष चंद्र शुक्ला, रजनीकांत तिवारी, बृजेश भारती, राजीव कश्यप, रागिनी मिश्रा, सीमा तिवारी, प्रतिमा पांडे, रामा, रेशमा, शालिनी सिंह, सत्यदेव, बीएन पांडे रहे।
इसी प्रकार स्वामी दयाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आर्यनगर में भी एंटी रोमियो टीम के सदस्यों ने छात्राओं एवं शिक्षिकाओं को सुरक्षा के गुर सिखाए।इसमे प्रबंधक सुधाकर पांडे, प्राचार्य पंकज पाठक, बासुदेव प्रसाद, विपुल, भास्कर, गीता देवी, खुशबू ,ओम प्रकाश ,दीपिका, नेहा, शालिनी, निहारिका, श्रृंगारिका, ज्योति, रोली, मानसी, साबिया, सुबीना, रूबी, सृष्टि, उपस्थित रही।