ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊगोंडा : घाघरा नदी में समाया ऐली परसौली का स्कूल

गोंडा : घाघरा नदी में समाया ऐली परसौली का स्कूल

गोंडा जिले की दो तहसीलों में घाघरा और सरयू नदी के उफान ने लोगों की बेचैनी बढ़ा दी है। लगातार खतरे के निशान से ऊपर बह रही घाघरा का पानी अब करनैलगंज और तरबगंज के गांवों में पहुंच रहा है। शनिवार को...

गोंडा : घाघरा नदी में समाया ऐली परसौली का स्कूल
हिन्दुस्तान संवाद ,गोंडा। Sat, 17 Aug 2019 05:52 PM
ऐप पर पढ़ें

गोंडा जिले की दो तहसीलों में घाघरा और सरयू नदी के उफान ने लोगों की बेचैनी बढ़ा दी है। लगातार खतरे के निशान से ऊपर बह रही घाघरा का पानी अब करनैलगंज और तरबगंज के गांवों में पहुंच रहा है। शनिवार को बेलसर के ऐली परसौली गांव का प्राथमिक विद्यालय केवटाही घाघरा की जद में आ गया। विद्यालय का एक हिस्सा शनिवार को कटकर नदी समा गया।

न्याय पंचायत प्रभारी शिव प्रसाद ने बताया कि नदी के खतरे को देखते विद्यालय में पढ़ाई पिछले 15 दिन नहीं कराई जा रही थी। बच्चों को अलग सुरक्षित स्थान पर पढ़ाया जा रहा था। प्रभारी प्रधानाध्यापक विपिन कुमार ने बताया कि अधिकारियों को इसकी सूचना पहले दी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि शनिवार दोपहर विद्यालय का एक बड़ा हिस्सा कटकर घाघरा में समा गया। बीएसए मनिराम सिंह ने बताया है कि बाढ़ के खतरे को देखते हुए ऐसे क्षेत्र के स्कूलों को बंद बच्चों को दूसरे नजदीकी स्कूलों में अटैच करके पढ़ाने को कहा गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें