पटना वंदे भारत एक्सप्रेस 22 को चारबाग से चलेगी
Oct 20, 2024 09:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
Lucknow News - गोमतीनगर-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस 22 अक्तूबर को चारबाग से चलेगी। निर्माण के कारण ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। 22 अक्तूबर को 22346 गोमतीनगर-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस चारबाग से दोपहर 03:20...

गोमतीनगर-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस 22 अक्तूबर को चारबाग से चलेगी। गोमतीनगर से मल्हौर के बीच निर्माण के कारण ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। पीआरओ महेश गुप्ता ने बताया कि 22 अक्तूबर को 22346 गोमतीनगर-पटना वन्दे भारत एक्सप्रेस गोमतीनगर स्टेशन के स्थान पर चारबाग से चलाई जाएगी। यह ट्रेन दोपहर 03:20 बजे रवाना होगी। इसके अलावा 22 अक्तूबर को पटना से चलने वाली 22345 पटना-गोमतीनगर वन्दे भारत एक्सप्रेस गोमतीनगर स्टेशन के स्थान पर चारबाग दोपहर 02:45 बजे पहुंचेगी।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


