करणी सेना सवर्ण मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष समेत 20 घर में नजरबंद

Mar 13, 2026 06:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - गोमतीनगर पुलिस ने करणी सेना सवर्ण मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संदीप सिंह और 20 से अधिक लोगों को उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया। संदीप सिंह ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के कार्यक्रम के दौरान सवाल पूछने के लिए वीडियो जारी किया था, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें घर में नजरबंद कर दिया।

करणी सेना सवर्ण मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष समेत 20 घर में नजरबंद

गोमतीनगर पुलिस ने शुक्रवार सुबह करणी सेना सवर्ण मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संदीप सिंह, कई पदाधिकारियों समेत 20 से अधिक लोगों को उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया। संदीप सिंह ने रक्षामंत्री राजनाथ के कार्यक्रम के दौरान सीएमएस में विरोध प्रदर्शन व उनसे सवाल करने के मकसद से गुरुवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया था। वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस ने उन्हें घर में नजरबंद कर लिया। संदीप सिंह ने बताया कि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह हमारे सांसद हैं। दो दिन का उनका लखनऊ में कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसलिए उनसे मिलकर यूजीसी बिल को लेकर कुछ सवाल पूछना चाहते थे।

उन्हें और उनके कार्यकर्ताओं को कोई प्रदर्शन नहीं करना था। गुरुवार को उन्होंने एक वीडियो जारी किया था। शुक्रवार सुबह करीब 9.30 बजे वह विरामखंड दो स्थित आवास से निकलने की तैयारी कर रहे थे। मोर्चा के प्रवक्ता अभिनव नाथ त्रिपाठी व अन्य पदाधिकारियों में बसंत सिंह बघेल, आनंद त्रिपाठी, अरविंद पाठक, विशाल सिंह, अभय प्रताप सिंह समेत 20-25 लोग उनके आवास पर आ चुके थे। अन्य लोग रामभवन चौराहे तक पहुंचे थे। इस बीच करीब 10.30 बजे एसीपी गोमतीनगर बड़ी संख्या में पुलिस बल लेकर पहुंचे। उन्हें और पदाधिकारियों को आवास से निकलने नहीं दिया। वहीं पर रोक दिया। इसके अलावा अन्य कार्यकर्ताओं को रामभवन के पास रोक लिया गया। बड़ी संख्या में घर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।