गोमती बैराज रोड दो महीने बंद रहेगा, गेट बदले जाएंगे
Lucknow News - राजधानी में गोमती बैराज मार्ग 8 मई से लगभग दो महीने के लिए बंद रहेगा। पुराने गेटों को हटाकर नए गेट लगाए जाएंगे। इस दौरान भारी मशीनरी का उपयोग होगा, जिससे आम जनता का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। प्रशासन वैकल्पिक मार्ग तय करेगा और 13 अप्रैल को एक महत्वपूर्ण बैठक भी होगी।

राजधानी में गोमती बैराज मार्ग पर चलने वालों के लिए अहम खबर है। गोमती बैराज रोड को लगभग दो महीने के लिए बंद किया जाएगा। इस दौरान बैराज के पुराने गेट हटाकर नए गेट लगाए जाएंगे। काम के लिए भारी मशीनरी और उपकरण स्थल पर लगाए जाएंगे, जिसके चलते आम जनता के लिए इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इसे आठ मई से पब्लिक के लिए बंद किया जाएगा। इस सम्बंध में अपर जिलाधिकारी ने आदेश जारी किया है। पुराने हो चुके हैं बैराज के गेटअधिकारियों के मुताबिक, गोमती बैराज काफी पुराना हो चुका है और इसके गेट भी जर्जर स्थिति में हैं।
सुरक्षा और सुचारु जल प्रबंधन को देखते हुए इन्हें बदलना जरूरी हो गया है। इसी के तहत गेट बदलने का कार्य शुरू किया जाएगा, जो करीब दो महीने तक चलेगा। मार्ग बंद होने के दौरान ट्रैफिक को डायवर्ट किया जाएगा, ताकि लोगों को कम से कम दिक्कत हो। इसके लिए वैकल्पिक मार्ग तय किए जा रहे हैं। प्रशासन जल्द ही डायवर्जन प्लान जारी करेगा।---------------13 अप्रैल को होगी अहम बैठकइसको लेकर जिलाधिकारी ने 13 अप्रैल को संबंधित विभागों की बैठक बुलाई है। इसमें ट्रैफिक व्यवस्था, सुरक्षा और काम की समयसीमा पर विस्तार से चर्चा होगी। अधिकारियों का कहना है कि काम को तय समय में पूरा करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि लोगों को लंबी असुविधा न झेलनी पड़े।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


