ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊगोमती का जलस्तर लगातार 11वें दिन न्यूनतम स्तर से नीचे

गोमती का जलस्तर लगातार 11वें दिन न्यूनतम स्तर से नीचे

gomti

गोमती का जलस्तर लगातार 11वें दिन न्यूनतम स्तर से नीचे
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊThu, 31 May 2018 08:15 PM
ऐप पर पढ़ें

- शहर की आधी के करीब आबादी पर पेयजल संकट का खतरा बरकरारलखनऊ। निज संवाददातागोमती का जलस्तर लगातार 11वें दिन भी न्यूनतम स्तर से नीचे बना हुआ है। जिससे शहर की 10-15 लाख की आबादी को पेयजल संकट का खतरा बना हुआ है। बृहस्पतिवार को भी गऊघाट पंपिंग स्टेशन पर जलस्तर 346.3 फीट था। जो कि न्यूनतम स्तर 346.8 से 5 इंच नीचे है। कई दिनों से लगातार जलस्तर कम होने की वजह से गऊघाट से ऐशबाग व बालागंज को कच्चे पानी की आपूर्ति प्रभावित चल रही है। हालांकि जीएम जलकल एसके वर्मा अभी ऐसी कोई विषम स्थिति पैदा होने की संभावना से इंकार कर रहे हैं। उनका मानना है कि गऊघाट से पर्याप्त मात्रा में ऐशबाग व बालागंज जलकल को पानी मिल रहा है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों से गोमती में जल्द पानी छोड़े जाने का अनुरोध किया गया है। वहीं उन्होंने बताया कि सुबह गऊघाट में ऑक्सीजन लेविल(डीओ) की जांच की गई थी। जो कि 4 से अधिक पाई गई। उनका कहना है कि 4 से अधिक घुलित ऑक्सीजन में जलीय जीवों को कोई खतरा नहीं है। इससे नीचे जाने पर खतरा बढ़ जाता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें