Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsGoldrush Sales GM Files Case Against Spare Parts Manager for Fraud of 1 2 Crore
गोल्डरश सेल्स एंड सर्विसेज के मैनेजर पर 1.2 करोड के गबन का केस

गोल्डरश सेल्स एंड सर्विसेज के मैनेजर पर 1.2 करोड के गबन का केस

संक्षेप: Lucknow News - कंपनी के जनरल मैनेजर ने विभूति खंड थाने में दर्ज कराया मुकदमा लखनऊ, संवाददाता। विभूतिखंड

Wed, 29 Oct 2025 10:11 PMNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

विभूतिखंड स्थित गोल्डरश सेल्स एंड सर्विसेज कंपनी के जीएम ने कंपनी के ही स्पेयर पार्ट्स मैनेजर के खिलाफ 1.2 करोड़ रुपये के पार्ट्स बेचने के आरोप में मुकदमा लिखाया है। आरोप है कि फर्जी दस्तावेजों के सहारे कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर धोखाधड़ी कर कंपनी को नुकसान पहुंचाया और उसके बाद इस्तीफा देकर भाग निकले। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गोल्डरश सेल्स एंड सर्विसेज लिमिटेड के जनरल मैनेजर अचल कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक फैजाबाद रोड पर इस्माईलगंज में एसबीआई के सामने कार्यालय है। वहां कार्यरत स्पेयर पार्ट्स मैनेजर बृजेश कुमार सिंह ने फर्जी दस्तावेज और इनवइस, गेट पास तैयार कर कंपनी को भारी नुकसान पहुंचाया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बताया कि फिजिकल ऑडिट कराने पर यह तथ्य सामने आया कि वास्तविक स्टाक और सीआरएम पोर्टल पर दर्ज स्टाक में भारी अंतर है। ऑडिट शुरू होते ही आपराधिक गतिविधियां उजागर होने के डर से बृजेश सिंह 24 अगस्त 2025 कंपनी के अफसरों को त्यागपत्र दे दिया। उसी दिन शाम को वह बिना किसी पूर्व सूचना के वर्कशाप परिसर से फरार हो गए। आरोप है कि जांच में पाया गया कि बृजेश ने कंपनी के पार्ट्स बेच दिए। उसने कंपनी को करीब 1.2 करोड़ का आर्थिक नुकसान पहुंचाया है। इस घपलेबाजी में आरोपी बृजेश के अलावा कई और लोग शामिल हैं। इन लोगों ने फर्जी दस्तावेजों के सहारे कंपनी का माल बेच दिया है। इस मामले में जीएम ने विभूति खंड थाने में तहरीर देकर बृजेश कुमार सिंह व कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।