कानपुर से गोमती बैराज पहुंची मशीनें, आज से 38 दिन रास्ता बंद रहेगा

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

कानपुर से मशीनें और बरेली स्टोर से सामग्री गोमती बैराज को हाईटेक बनाने के लिए पहुंच गई हैं। बैराज में मैन्युअल सिस्टम खत्म कर कंप्यूटराइज्ड कंट्रोल सिस्टम लागू किया जाएगा। इसके लिए कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। इस कार्य के दौरान 8 मई से 15 जून तक वाहनों के लिए यातायात डायवर्जन रहेगा।

कानपुर से गोमती बैराज पहुंची मशीनें, आज से 38 दिन रास्ता बंद रहेगा

कानपुर से मशीनें और बरेली स्टोर से जरूरी सामग्री गोमती बैराज को हाईटेक बनाने के लिए पहुंच गई है। गंगा बैराज की तर्ज पर यहां भी मैन्युअल सिस्टम खत्म कर कंप्यूटराइज्ड कंट्रोल सिस्टम लागू किया जाएगा। इसके तहत बैराज परिसर में कंट्रोल रूम बनाया जाएगा, जहां से सभी गेट एक क्लिक से खोले और बंद किए जा सकेंगे। इस काम को पूरा करने में करीब डेढ़ माह से समय लगेगा। इस दौरान आठ मई से 15 जून तक बैराज से गुजरने वाले वाहनों के लिए यातायात विभाग ने डायवर्जन का विकल्प दिया है। इस दौरान समतामूलक और बैकुंठ धाम तिराहे से गोमती बैराज के बीच आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

यातायात पुलिस के मुताबिक लखनऊ के गोमती नदी पर निर्मित गोमती बैराज के गेटों को चरणबद्ध तरीके से बदला जाएगा। इस वजह से 8 मई से 15 जून तक वाहन चालक समतामूलक से बैकुंठ धाम की तरफ जाने के लिए समतामूलक चौराहे से गांधी सेतु होकर 1090 चौराहा, पीएनटी, बालू अड्डा, बैकुंठ धाम तिराहा, भैसा कुंड होकर या समतामूलक चौराहा से सेन्ट्रल अकादमी ग्रीन कॉरिडोर तिराहा होकर अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।