ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊछात्राओं ने कालेज के आंगन में सजाई आकर्षक रंगोली 

छात्राओं ने कालेज के आंगन में सजाई आकर्षक रंगोली 

दीपावली त्योहार के मद्देनजर शशिभूषण शरण सिंह महाविद्यालय भूषण नगर उजैनी कला में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बीए व बीएससी वर्ग की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। अपने हुनर का प्रदर्शन करते...

छात्राओं ने कालेज के आंगन में सजाई आकर्षक रंगोली 
हिन्दुस्तान संवाद,धानेपुर (गोंडा)Sun, 04 Nov 2018 01:41 PM
ऐप पर पढ़ें

दीपावली त्योहार के मद्देनजर शशिभूषण शरण सिंह महाविद्यालय भूषण नगर उजैनी कला में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बीए व बीएससी वर्ग की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। अपने हुनर का प्रदर्शन करते हुए शानदार रंगोली बनाई। बेहतरीन रंगोली बनाने वाले ग्रुप को कालेज प्रशासन की तरफ से सम्मानित किया गया।
निर्णायक मंडल के महविद्यालय प्रशासक हरिवंश सिंह व प्राचार्य डा. आभा सक्सेना, नियंता रूपेश श्रीवास्तव ने समस्त समूहों के रंगोली का निरीक्षण कर प्रथम, द्वितीय व तृतीय श्रेणी का चयन किया। रंगोली में प्रथम स्थान फलक नाज, वंदना प्रजापति, कोमल वर्मा, राधा वर्मा, ऋतुजा सिंह के समूह को मिला। द्वितीय स्थान पर हिना खान,ज्योति पांडेय,सबा खान, पारुल सिंह, संजीदा का समूह रहा। तृतीय स्थान पर रंजना सिंह, स्वाति सिंह, महिमा शुक्ला, काजल सिंह, नेहा तिवारी के समूह को मिला। 
प्रशासक हरिवंश सिंह व प्राचार्य डा. आभा सक्सेना ने प्रमाण पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रवक्ता शिल्पी सिंह, अरविंद कुमार सिंह व वाचस्पति शुक्ला की देखकर में प्रतियोगिता संपन्न हुई।

 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें