Lucknow News: सुजौली में मुख्य मार्ग पर गिरा विशाल पेड़, आवागमन ठप
Lucknow News: बहराइच में सुजौली थाने के गिरिजापुरी सिंचाई कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर एक विशालकाय पेड़ रात में अचानक गिर गया। इससे यातायात प्रभावित हुआ और सुबह तक कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मार्ग को सूचारू करने का अनुरोध किया है।

Lucknow News: बहराइच संवाददाता । सुजौली थाने के गिरिजापुरी सिंचाई कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर गुरुवार रात एक विशालकाय पेड़ अचानक सड़क पर धराशाई हो गया। इससे रात से ही आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। सुबह से लोग झाड़ियों में घुसकर आने-जाने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार रात करीब 11 बजे तेज आवाज के साथ पुराना शीशम का पेड़ सड़क पर गिर गया। गनीमत रही कि उस समय मार्ग पर कोई राहगीर नहीं था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। पेड़ गिरने से सड़क का दोनों तरफ का संपर्क टूट गया है।गिरिजापुरी कॉलोनी से बाजार और स्कूल को जोड़ने वाला यह मुख्य मार्ग है, जिससे सैकड़ों लोगों का रोजाना आना-जाना होता है।
पेड़ गिरने से स्कूली बच्चों, मरीजों और दफ्तर जाने वालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।सूचना के बाद भी शुक्रवार सुबह तक वन विभाग या सिंचाई विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची थी। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द पेड़ को हटवाकर मार्ग को सुचारू करने की मांग की है ताकि आवागमन सामान्य हो सके।


