Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsGhazipur Police File Case Against Builder for Fraudulent Loan Scheme
बिल्डर ने परिचित की बेटी के नाम पर लिया कर्ज, केस

बिल्डर ने परिचित की बेटी के नाम पर लिया कर्ज, केस

संक्षेप:

Lucknow News - गाजीपुर पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच लखनऊ, संवाददाता। गाजीपुर इलाके की बिल्डर ने परिचित की बेटी के नाम पर लिया कर्ज, केस

Jan 14, 2026 07:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

गाजीपुर पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच लखनऊ, संवाददाता। गाजीपुर इलाके की एक महिला ने पिता के परिचित बिल्डर पर उन्हें गारंटर बनाकर बैंक से कर्ज लेने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर गाजीपुर पुलिस ने पुलिस कमिश्नर के आदेश पर बिल्डर और बैंक कर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। गाजीपुर के लक्ष्मणपुरी निवासी अदिति सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 2020 में उन्हें पढ़ाई और पिता संजीव को कारोबार के लिए रुपयों की आवश्यकता थी। ऐसे में पिता के परिचित गोमतीनगर के विराट खंड निवासी रोहिताश सिंह ने मदद की बात कही थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आरोप है कि रोहिताश ने अदिति को अपनी कंपनी में शामिल करने का वादा करते हुए कहा कि अदिति के ऑर्किड हाईट् स्थित फ्लैट को महात्मा गांधी मार्ग स्थित यूनियन बैंक में गिरवी रख लोन की रकम उन्हें दे देंगे। पीड़िता ने बताया कि बात तय होने पर पिता ने फ्लैट के दस्तावेज दे दिए, लेकिन काफी वक्त बाद भी कर्ज नहीं मिला। जब पीड़िता ने फ्लैट के दस्तावेज मांगे तो आरोपी ने आनाकानी की। पीड़िता ने बताया कि 2024 में उन्हें बैंक का नोटिस मिला तब पता चला कि आरोपी ने बैंक कर्मियों से मिलकर उनके नाम पर लोन ले लिया। पीड़िता को यह भी मालूम हुआ कि आरोपी ने उनके फर्जी हस्ताक्षर से अपनी कंपनियों में गारंटर भी बनाया था। इंस्पेक्टर राजेश मौर्य ने बताया कि जांच की जा रही है। सबूतों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।