ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊमुखिया बदलते ही पटरी पर लौट रही सिटी बसों की सेवाएं

मुखिया बदलते ही पटरी पर लौट रही सिटी बसों की सेवाएं

एक सप्ताह में आठ से दस हजार दैनिक यात्रियों की संख्या बढ़ी सिटी ट्रांसपोर्ट की आय में एक लाख रुपए की हुई बढ़ोत्तरी लखनऊ। निज संवाददाता सिटी ट्रांसपोर्ट के मुखिया बदलते ही सिटी बसों की दशा सुधरने...

मुखिया बदलते ही पटरी पर लौट रही सिटी बसों की सेवाएं
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊThu, 14 Sep 2017 07:23 PM
ऐप पर पढ़ें

एक सप्ताह में आठ से दस हजार दैनिक यात्रियों की संख्या बढ़ी सिटी ट्रांसपोर्ट की आय में एक लाख रुपए की हुई बढ़ोत्तरी लखनऊ। निज संवाददाता सिटी ट्रांसपोर्ट के मुखिया बदलते ही सिटी बसों की दशा सुधरने लगी है। बीते एक सप्ताह में सिटी बसों की आय में लगातार बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। इसके पीछे वजह यह है कि बसों का संचालन सुबह छह रात दस बजे तक हो रहा है। बसें अपने तय समय सारणी पर चल रही है। जहां सवारियों की संख्या ज्यादा है वहां सिटी बसों की सेवाएं बढ़ा दी गई है। इन सब वजहों से दैनिक यात्रियों को समय से बसों की सेवाएं मिलने से सिटी ट्रांसपोर्ट को रोजाना एक लाख रुपए से ज्यादा की अतिरिक्त आय हो रही है। एमडी एके सिंह बतातें है कि सिटी बसों का संचालन संविदा चालक परिचालकों के जिम्मे है। इसलिए इनकी सबसे पहली परेशानी समय से वेतन न मिलने की थी। जिसे समय रहते दूर कर लिया गया और इस बार वेतन एक से तीन तारीख के बीच सभी संविदा कर्मियों को बांट दिए गए। दूसरी सबसे बड़ी समस्या दैनिक यात्रियों की है। उन्हें समय से सिटी बसों की सेवाएं उपलब्ध कराना चुनौती है। शासन से बजट मंजूर होने वाला है। इन पैसों से बसों की मरम्मत कराकर जल्द ही बसों को नए-नए रूटों पर चलाया जाएगा। ताकि दैनिक यात्रियों को परेशानी दूर हो सके। गौरतलब हो कि बीते दिनों नगरीय परिवहन निदेशालय की नाराजगी पर सिटी ट्रांसपोर्ट के एमडी ए रहमान को परिवहन निगम के एमडी पी गुरु प्रसाद ने हटाकर लखनऊ क्षेत्रीय प्रबंधक एके सिंह को यह जिम्मेदारी दी थी। पॉलीटेक्निक पर बसों का ठहराव शुरू एसपी ट्रैफिक रवि शंकर निम की ओर से पॉलीटेक्निक चौराहे पर रोडवेज बस ठहराव की मंजूरी मिल गई। गुरुवार की सुबह क्षेत्रीय प्रबंधक एके सिंह खुद पॉलीटेक्निक चौराहे के आसपास चिह्नित किए गए तीन बस स्टापेज पर बसों के ठहराव के संबंध में दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रोडवेज बसें चौराहे पर स्टापेज नहीं करेंगी। ये बसें एचएएल की बाउंड्री, महिला पॉलीटेक्निक व फैजाबाद रोड से आने वाली बसें वेब मॉल के सामने स्टापेज करेंगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें