ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊले. जनरल जगदीप ने राष्ट्र निर्माण के लिए युवाओं को प्रेरित किया

ले. जनरल जगदीप ने राष्ट्र निर्माण के लिए युवाओं को प्रेरित किया

मध्य कमान के स्टाफ अध्यक्ष ले. जनरल जगदीप कुमार शर्मा ने लखनऊ विष्वविद्यालय में युवाओं को राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका के लिए प्रेरित किया। वह युवाओं को सशक्त भारत के लिए प्रेरित करने के...

ले. जनरल जगदीप ने राष्ट्र निर्माण के लिए युवाओं को प्रेरित किया
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊFri, 18 May 2018 07:21 PM
ऐप पर पढ़ें

मध्य कमान के स्टाफ अध्यक्ष ले. जनरल जगदीप कुमार शर्मा ने लखनऊ विष्वविद्यालय में युवाओं को राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका के लिए प्रेरित किया। वह युवाओं को सशक्त भारत के लिए प्रेरित करने के उद्देष्य से विवेकानन्द केन्द्र द्वारा आयोजित ‘विमर्श कार्यक्रम में ‘राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका विषय पर व्याख्यान दे रहे थे।

उन्होंने ने युवाओं को सामाजिक चुनौतियों से निपटने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने के लिए आह्वान किया। जिससे ‘सोने की चिड़िया कहे जाने वाले इस देश के गौरव को बनाए रखा जा सके। ले. जनरल शर्मा ने भारतीय सेना की परंपराओं को बताते हुए कहा कि सेना में जाति-धर्म का कोई बंधन नहीं है। सैनिक के लिए राष्ट्र सर्वोपरि है। राष्ट्र के लिए लोगों को अपने मौलिक अधिकारों की मॉगों से पहले अपने मौलिक दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। इस अवसर पर प्रोफेसर एसपी सिंह ने उन्हें सम्मानित किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें