ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊडा. कलाम गौरव पथ कहे जाएंगे मेधावियों के गांव के संपर्क मार्ग: केशव मौर्य

डा. कलाम गौरव पथ कहे जाएंगे मेधावियों के गांव के संपर्क मार्ग: केशव मौर्य

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावी छात्रों के निवास स्थल के संपर्क मार्गों को डा. एपीजे अब्दुल कलाम गौरव पथ कहे जाएंगे। 2017 के 24 मेधावी छात्रों के घरों को जाने वाले...

डा. कलाम गौरव पथ कहे जाएंगे मेधावियों के गांव के संपर्क मार्ग: केशव मौर्य
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊFri, 14 Sep 2018 08:06 PM
ऐप पर पढ़ें

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावी छात्रों के निवास स्थल के संपर्क मार्गों को डा. एपीजे अब्दुल कलाम गौरव पथ कहे जाएंगे। 2017 के 24 मेधावी छात्रों के घरों को जाने वाले संपर्क मार्ग का निर्माण और मरम्मत का काम पूरा किया जा चुका है।

उपमुख्यमंत्री ने बताया है कि वर्ष 2018 के 89 मेधावी छात्रों के निवास स्थलों के संपर्क मार्गों के निर्माण के लिए भी 23.17 करोड़ की स्वीकृतियां जारी कर दी गई हैं। उन्होंने बताया है कि गरीब और किसानों के उत्थान के लिए ‘‘सबका साथ-सबका-विकास ग्राम सड़क योजना‘‘ के तहत लोक निर्माण विभाग ने 2001 की जनगणना के अनुसार 250 से अधिक की आबादी वाले 155 ग्रामों को पक्के सम्पर्क मार्ग से जोड़ने के लिए 1114 करोड़ रुपये की स्वीकृतियां जारी करनी शुरू कर दी है। वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर 250 से अधिक की आबादी वाले अवशेष 1891 राजस्व ग्रामों को संपर्क मार्गों से जोड़ने की कार्ययोजना भी तैयार कर ली गई है। इन राजस्व ग्रामों को संपर्क मार्ग से जोड़ने पर 1315 करोड़ रुपये का खर्च आने का अनुमान है।

तहसील और ब्लाकों को दो-लेन से जोड़ने में तेजी

श्री मौर्य ने बताया है कि प्रदेश सरकार गुणवत्तायुक्त सड़कों का जाल बिछाने के लिए संकल्पित है। प्रदेश के सभी 316 तहसील मुख्यालयों को दो-लेन मार्ग से जोड़ने का काम किया जा चुका है। शेष 26 तहसीलों को दो-लेन मार्ग से जोड़ने के लिए अब तक 375.97 करोड़ रुपये दे दिए गए हैं। इसी तरह 817 विकास खंडों में से 152 विकास खंड जो दो-लेन मार्ग से नहीं जुड़े थे, उन्हें जोड़ने के लिए 2153.31 करोड़ रुपये की जरूरत है। इसके लिए 113.70 करोड़ रुपये दे दिए गए हैं, शेष धनराशि भी शीघ्र जारी की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें