ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊगतका के हैरतअंगेज कारनामे बन गये यादगार

गतका के हैरतअंगेज कारनामे बन गये यादगार

-रिवरफ्रंट पर नौसेना के जौहर को दर्शकों ने किया सलाम, सांस्कृतिक आयोजनों का लुत्फ...

गतका के हैरतअंगेज कारनामे बन गये यादगार
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊFri, 07 Feb 2020 07:30 PM
ऐप पर पढ़ें

-रिवरफ्रंट पर नौसेना के जौहर को दर्शकों ने किया सलाम, सांस्कृतिक आयोजनों का लुत्फ उठायालखनऊ। वरिष्ठ संवाददातासिखों की पारंपरिक युद्धक कला गतका के हैरतअंगेज कारनामे शुक्रवार को रिवरफ्रंट पर भारतीय नौसेना के मार्कोस कमांडो का लाइव शो देखने पहुंचे लोगों के लिये यादगार बन गये। विभिन्न पंजाबी गानों के बीच उन्होंने जब पारंपरिक शस्त्रों के संचालन का प्रदर्शन किया तो लोग इस दृश्य को देखते ही रह गये। गतका दल के युवाओं की फुर्ती और जौहर के सब दीवाने हो गये। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को भी सिख लाइन की प्रस्तुति काफी पसंद आई। वे भी ताली बजाकर शस्त्र संचालन के प्रदर्शन की वाहवाही करते दिखे। इससे पहले खुखरी नृत्य और कुमांउनी नृत्य भी दर्शकों के आकर्षण बना रहा। इससे बाद भारतीय नौसेना के गोमती नदी में किये गये लाइव शो को देखने आई भीड़ ने जवानों के शौर्य को सलाम किया और भारत माता के जयकारे लगाकर उनका उत्साह बढ़ाया। इससे पहले यहां लोगों ने प्रदर्शनी का भी लुत्फ उठाया। रक्षामंत्री के रिवरफ्रंट पहुंचने पर यहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। हुनमान सेतु से जाने वाले मार्ग पर केवल उनको ही प्रवेश दिया जा रहा था जिनको कार्यक्रम का प्रवेश पत्र दिया गया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें