ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊकूड़ा निस्तारण को निकायों में लगाए जाएंगे कूड़ादान

कूड़ा निस्तारण को निकायों में लगाए जाएंगे कूड़ादान

निकायों को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए सरकार तरह-तरह के जतन कर रही है। शौचालयों के निर्माण के बाद अब निकायों में नए सिरे से कूड़ेदान लगवाए जाएंगे। नगर पालिका परिषद के लिए ढाई सौ सेट जबकि नगर पंचायतों...

कूड़ा निस्तारण को निकायों में लगाए जाएंगे कूड़ादान
हिन्दुस्तान टीम, अमेठी।Tue, 13 Nov 2018 03:48 PM
ऐप पर पढ़ें

निकायों को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए सरकार तरह-तरह के जतन कर रही है। शौचालयों के निर्माण के बाद अब निकायों में नए सिरे से कूड़ेदान लगवाए जाएंगे। नगर पालिका परिषद के लिए ढाई सौ सेट जबकि नगर पंचायतों के लिए सौ सेट कूड़ेदान के लिए शासन ने बजट जारी किया है। खुले में कूड़ा फेंकने की प्रवृत्ति से छुटकारा दिलाने के लिए सरकार ने कूड़ेदान की व्यवस्था करने की पहल की है। योजना के तहत लगभग 17 लाख की लागत से नगर निकायों में कूड़ेदान के इंतजाम किए जाएंगे। इनमें से गौरीगंज व जायस नगर पालिका में ढाई सौ सेट कूड़ेदान लगाए जाएंगे। एक सेट में दो कूड़ादान रहेगा। हरे रंग के कूड़ेदान में सूखा कचरा जबकि नीले रंग के कूड़ेदान में गीले कचरे को डालने का इंतजाम होता है। वहीं दोनों नगर पंचायतों यानी अमेठी व मुसाफिरखाना में सौ सेट कूड़ेदान लगाए जाएंगे।
दरअसल नगरीय स्वच्छता सर्वेक्षण आगामी जनवरी माह से शुरू होने की संभावना है। ऐसे में उसके पहले सबकुछ दुरुस्त रखने के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस संबंध में स्वच्छ भारत मिशन शहरी के प्रबंधक सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि कूड़ेदान की खरीद सरकारी नियमानुसार पालिका परिषद ही करेगी। बजट आ गया है। स्थल चिन्हित कर जल्द ही कूड़ेदान लगवाए जाएंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें