बाराबंकी में विक्षिप्त महिला से गैंगरेप, दो गिरफ्तार
दुस्साहस
बाराबंकी में विक्षिप्त महिला से गैंगरेप, दो गिरफ्तार
दुस्साहस
भीड़ ने पिटाई के बाद आरोपियों को पुलिस को सौंपा
पुलिस ने आरोपियों का मामूली धाराओं में किया चालान
निन्दूरा (बाराबंकी)। हिन्दुस्तान संवाद
कुर्सी थाना क्षेत्र मे बीते मंगलवार शाम को एक मानसिक विक्षिप्त महिला के साथ तीन युवकों ने गैंगरेप किया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने घेराबंदी कर दो आरोपियों को पकड़ लिया। भीड़ ने दोनों की जमकर पिटाई की, इसके बाद उन्हें पुलिस को सौंप दिया। वहीं एक आरोपी भाग गया।
कुर्सी थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार शाम 9 बजे आई तेज आंधी मे एक विक्षिप्त महिला इधर-उधर भाग रही थी। इसी बीच नशे मे धुत्त कस्बा टिकैतगंज निवासी कन्तु गुप्ता पुत्र श्रीराम गुप्ता व ग्राम दौलत पुर निवासी नन्दा यादव पुत्र तुलसी यादव व एक अज्ञात ने योजना बना महिला को पकड़ लिया। आरोपी उसे बियर शाप की दुकान के पीछे खेत में उठा ले गये। जहां पर तीनों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड पड़े। लोगों को आता देख आरोपी भागने लगे।
भीड़ ने घेराबंदी कर दो युवकों को पकड़ कर उनकी जमकर पिटाई की।इसके बाद आरोपियों को पुलिस को सौंप दिया। बताया जाता है कि फरार आरोपी होमगार्ड है। पुलिस ने पकड़े गये दोनों आरोपियो को थाने लाकर मामूली धाराओं में चालान कर दिया। बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला 7 बच्चों की मां है। उसका दो वर्ष पूर्व मानसिक संतुलन बिगड़ गया था, तब से वह इधर-उधर घूमती रहती है।