राजगीर पर जानलेवा हमले में छह गिरफ्तार
Lucknow News - 22 जनवरी को मामूली बात पर हुआ था विवाद युवक को मरा समझकर नहर 22 जनवरी को मामूली बात पर हुआ था विवाद युवक को मरा समझकर नहर

22 जनवरी को मामूली बात पर हुआ था विवाद युवक को मरा समझकर नहर में फेंककर भागे दबंग गोसाईंगंज, संवाददाता। गोसाईंगंज में करीब एक हफ्ते पहले मामूली विवाद के चलते राजगीर पर दबंगों ने चाकुओं से जानलेवा हमला कर दिया। दबंग उसे मरा समझकर इंदिरा नगर नहर में फेंक कर भाग गए। राजगीर किसी तरह नहर से निकलकर बाहर आया। उसे खून से लहूलुहान देखकर राहगीर एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे एपेक्स ट्रॉमा में भर्ती कराया। पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सेमरापीतपुर गांव निवासी रवि राजगीर है। 22 जनवरी को रवि का सुशांत गोल्फ सिटी के चौरासी गांव निवासी अजीत का किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
अजीत ने अपने रिश्तेदारों के साथ 26 जनवरी की शाम को गांव के बाहर उसे पकड़ लिया। उसे मारने पीटने के बाद चाकू से कई वार कर दिए। दबंग उसे मरा हुआ समझकर कार में लादकर नई जेल के पास अचली खेड़ा गांव के पास इंदिरा नहर में फेंक दिया। युवक के होश में आने पर पुलिस ने परिजनों का मोबाइल नंबर लेकर उन्हें घटना की जानकारी दी। पिता ने गोसाईगंज के देईटीकर गांव निवासी रिश्तेदार बृजेश उर्फ छोटू, मलौली गांव के राम सिंह, सौरभ वर्मा, विशाल, प्रशांत यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इंस्पेक्टर डी के सिंह ने बताया कि नामजद आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



