बाइक गिरने के विवाद में घर में घुसकर मारपीट

Jan 17, 2026 09:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

Lucknow News - लखनऊ। संवाददाता। पीजीआई कोतवाली क्षेत्र में कार की टक्कर से बाइक गिरने की मामूली

बाइक गिरने के विवाद में घर में घुसकर मारपीट

लखनऊ। संवाददाता। पीजीआई कोतवाली क्षेत्र में कार की टक्कर से बाइक गिरने की मामूली घटना के चलते शुक्रवार देर रात दबंगों ने घर में घुस कर परिवार के साथ मारपीट की। आरोप है कि हमलावरों ने लाइसेंसी रिवाल्वर सटा कर लाखों की नकदी और सोने-चांदी के जेवर लूट लिए। पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। आसरा एन्क्लेव सेक्टर-18 स्थित मकान में एसपी सिंह उर्फ मनोज सिंह मुताबिक शुक्रवार शाम भाई लाल मणि सिंह मिलने आए थे। लौटते समय उनकी कार से पड़ोसी कृष्णा की बाइक में टक्कर लग गई, जिससे बाइक गिर गई। इसके बाद लालमणि सिंह घर चले गए।

आरोप है कि इसी बात को लेकर सेक्टर-18 निवासी कृष्णा ने एसपी सिंह को बुलाकर अभद्रता की। एसपी सिंह ने बाइक के नुकसान की भरपाई करने की बात कही और अपने फ्लैट में चले गए। इसके बाद रात 11 बजे कृष्णा ने फोन कर अपने साथियों को बुला लिया। आरोप है कि दो स्कॉर्पियो गाड़ियों से आए एक दर्जन से अधिक लोग फ्लैट का दरवाजा तोड़कर जबरन घर में घुस गए। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने लाइसेंसी रिवॉल्वर सटाकर जान से मारने की धमकी दी और सोने की चेन, दो सोने की अंगूठियां और 1.50 लाख रुपये नकदी लूट लिए। इसके बाद पीड़ित को जबरन नीचे ले जाकर मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी । आरोपियों ने सेक्टर-16 स्थित छोटे भाई लालमणि सिंह के घर भी पहुंचे, जहां उसके और उसके परिवार के साथ अभद्रता की और जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत पीजीआई कोतवाली पुलिस को दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।