Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsGang Assaults B Tech Student Attempts Abduction in Gudamba Area
बीटेक छात्र को अगवा किया,चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान

बीटेक छात्र को अगवा किया,चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान

संक्षेप:

Lucknow News - गुड़ंबा थाने में पीड़ित के पिता ने दर्ज कराया केस लखनऊ, संवाददाता। गुड़ंबा क्षेत्र में

Jan 05, 2026 07:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

गुड़ंबा क्षेत्र में दबंगों ने बीटेक छात्र की पिटाई कर उसके अपहरण की कोशिश की। अगवा करने के प्रयास में युवक को पीट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। आरोप है कि उसके साथ लूटपाट भी की गई। पुलिस ने छात्र के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। कल्याणपुर सुषमानगर निवासी जनार्दन सिंह के मुताबिक, बेटा राज सिंह बीबीडी कॉलेज से बीटेक कर रहा है। बताया कि 31 दिसंबर की शाम वह काम से गोल चौराहा जा रहा था। जैसे ही वह रेनबो पब्लिक स्कूल के पास पहुंचा, तभी पहले से घात लगाए बैठे विशाल पांडेय, आकाश वर्मा, आदर्श मिश्रा, वरुण, प्रांजल व मोनू सहित कुछ अज्ञात लोगों ने छात्र पर लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला कर दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

हमलावरों ने न सिर्फ जानलेवा हमला किया, बल्कि बेटे को जबरन गाड़ी में डालकर ले जाने लगे। इस बीच कुछ दूर चलने पर छात्र ने चलती गाड़ी से कूदकर जान बचाई। छात्र के बचाव में पहुंचे मनीष रावत को भी हमलाकर घायल कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने इससे पहले भी कुछ लोगों के साथ ऐसी घटना को अंजाम दिया था। जिसका मामला वर्तमान में थाना दर्ज है। हमलावरों ने राज सिंह से सोने की चेन, अंगूठी व 20,000 रुपये भी छीन लिए। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। इंस्पेक्टर गुड़ंबा प्रभातेश श्रीवास्तव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।