Lucknow News: चारबाग में लूटपाट करने वाले आठ गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

Lucknow News: - चारबाग, ऐशबाग समेत अन्य रेलवे स्टेशनों के आस पास सक्रिय रहता था गिरोह -

Lucknow News: चारबाग में लूटपाट करने वाले आठ गिरफ्तार

Lucknow News: रेलवे स्टेशन के आस पास यात्रियों को कमरा दिलाने के नाम के नाम पर जाल में फंसाकर लूटपाट करने वाले गिरोह के सरगना समेत आठ बदमाशों को बाजारखाला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाशों में कामता का रहने वाला राज उर्फ राज वर्मा, निखिल रावत, अभिजीत राजपूत, राज राजपूत, मेराज अहमद, आदित्य वर्मा, इंदिरानगर निवासी धीरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ धीरज और खरगापुर निवासी निसार अहमद है। बदमाशों से मोबाइल फोन, बिना नंबर की टीवीएस स्कूटी और बाइक बरामद की है। इंस्पेक्टर बाजारखाला ब्रजेश कुमार सिंह के मुताबिक गिरोह ने 10 अगस्त की रात मऊ निवासी सुधाकर पाल को लूटा था।

रात कैफियत ट्रेन से ऐशबाग रेलवे स्टेशन पहुंचा था। 11 अगस्त को उसकी रेलवे की परीक्षा थी। सुधाकर ने तहरीर देकर बताया था कि स्टेशन के बाहर निकलते ही उसे पांच लड़के मिले। कहा कि वह सस्ते में कमरा दिला देंगे। उन्होंने मोबाइल में ग्राइंडर ऐप डाउनलोड कराया। चारबाग बुलाया। वहां कमरा दिखाने के बहाने घुमाते रहे। सूनसान जगह ले जाकर कोल्ड ड्रिंक पिलाई। इसके बाद अचेत होने लगा तो पीटा। यूपीआई से करीब 50 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। कुछ नकदी थी वह भी लूट ली। मोबाइल छीना और पटककर तोड़ दिया। फुटेज से पहचान कर बदमाशों को पकड़ा गया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsलखनऊLucknow News: चारबाग में लूटपाट करने वाले आठ गिरफ्तार