नशा व शौक पूरा करने के लिए करते थे चोरी, तीन गिरफ्तार

नशा व शौक पूरा करने के लिए करते थे चोरी, तीन गिरफ्तार

संक्षेप:

Lucknow News - रेकी कर बंद घरों को बनाते थे निशाना लखनऊ, संवाददाता नशा व मंहगे शौक पूरा

Aug 18, 2025 11:18 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

नशा व मंहगे शौक पूरा करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को विभूतिखंड पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रेकी कर बंद घरों को निशाना बनाते थे। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए हुए सोने-चांदी के जेवर व 11 हजार रुपए नगद बरामद हुए हैं। इंस्पेक्टर विभूतिखंड सुनील कुमार सिंह के मुताबिक 12 अगस्त को विक्रांतखंड निवासी शिवानी वर्मा ने घर में चोरी होने की मुकदमा दर्ज कराया था। सीसीटीवी फुटेज की मदद से सोमवार को पीएनबी आवासीय परिसर विशेषखंड से इंन्दिरानगर दीनदयाल कालोनी निवासी सतीश कश्यप, यूसुफ अंसारी और इंन्दिरानगर चांदन के नदीम को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि नशे की लत और मंहगे शौक पूरा करने के लिए बंद मकानों व दुकानों की रेकी कर चोरी की घटना को अंजाम देते थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पूछताछ में आरोपियों ने 15 अगस्त को विकासनगर स्थित अभिषेक चौरसिया के बंद मकान में चोरी करने की बात भी कबूल की। इंस्पेक्टर ने बताया कि सतीश के खिलाफ छह, यूसुफ के खिलाफ चार और नदीम के खिलाफ लूट चोरी समेत अन्य धाराओं में मुकदमें दर्ज हैं। सिक्योरिटी एजेंसी में चोरी करने वाले चार किशोर पकड़े गए लखनऊ। इंदिरानगर में सिक्योरिटी एजेंसी का ताला तोड़कर लाइसेंसी पिस्टल चोरी करने वाले चार किशोरों को गाजीपुर पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। इंस्पेक्टर विकास राय ने बताया कि गोसाईगंज क्षेत्र के कोरियानी निवासी संदीप वर्मा की इन्दिरानगर सेक्टर-7 में सर्विलांस डिटेक्टिव नाम से सिक्योरिटी एजेंसी का ऑफिस हैं। संदीप ने बीते 16 अगस्त को ऑफिस का ताला तोड़कर लाइसेंसी पिस्टल व कारतूस चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था। रविवार रात पुलिस टीम पॉलिटेक्निक चौराहे पर चेकिंग कर रही थी। तभी एक बाइक पर चार किशोर आते नजर आए, जो पुलिस को देखते ही भागने लगे। पुलिस ने दौड़ाकर उन्हें पकड़ लिया। आरोपितों के कब्जे से पास चोरी की लाइसेंसी पिस्टल, 12 कारतूस,घटना में प्रयुक्त बाइक व 81 सौ रुपए बरामद हुए हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि पूछताछ में किशोरों ने सुरेन्द्र नगर निवासी जगजीवन राम के घर में में चोरी करने की बात कुबूल की है। चारों किशोरों को बाल सुधार ग्रह भेज दिया गया है। नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला धरा गया लखनऊ। पीजीआई पुलिस ने नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से लैपटॉप व अन्य सामान बरामद हुआ है। इंस्पेक्टर पीजीआई धीरेन्द्र कुमार सिंह के मुताबिक इंदिरानगर सेक्टर- आठ निवासी अनुराग चतुर्वेदी ने मुकदमा दर्ज कराया था कि उनकी कार से बैग चोरी हो गया है। बैग में लैपटॉप व अन्य जरूरी कागजात थे। इस मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मोहनलालगंज के रानीखेड़ा हरकंशगढी निवासी सौरभ पाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए उसने चोरी की थी।