विश्वविद्यालय नवाचार, शोध और उद्यमिता का संगम बनाएं

Feb 28, 2026 05:24 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - भाषा विश्वविद्यालय में फ्यूचरिस्टिक आइडियाज एंड स्टार्टअप इनोवेशन फोरम का आयोजन हुआ। डॉ. सैयद हैदर अली ने बताया कि सही मेंटरशिप से साधारण विचार भी सफल स्टार्टअप बन सकते हैं। कुलपति प्रो. अजय तनेजा ने विद्यार्थियों को नवाचारी विचारों को साकार करने का एक मंच प्रदान करने का उद्देश्य बताया।

विश्वविद्यालय नवाचार, शोध और उद्यमिता का संगम बनाएं

भाषा विवि में फ्यूचरिस्टिक आइडियाज एंड स्टार्टअप इनोवेशन फोरम का आयोजन साधारण विचार भी सफल स्टार्टअप में परिवर्तित हो सकता है लखनऊ, कार्यालय संवाददाता भाषा विश्वविद्यालय में शनिवार को अटल हॉल में फ्यूचरिस्टिक आइडियाज एंड स्टार्टअप इनोवेशन फोरम–द्वितीय का आयोजन हुआ। अवध इन्क्यूबेशन फाउंडेशन के वाइस चेयरमैन डॉ. सैयद हैदर अली ने कहा कि आज का युग जॉब सीकर नहीं, बल्कि जॉब क्रिएटर बनने का है। उन्होंने स्टार्टअप संस्कृति को आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का आधार बताते हुए कहा कि विश्वविद्यालयों को नवाचार, शोध और उद्यमिता का संगम बनना चाहिए। भाषा विवि के कुलपति प्रो. अजय तनेजा ने कहा कि इसका उद्देश्य विद्यार्थियों के नवाचारी एवं भविष्य उन्मुख स्टार्टअप विचारों की पहचान कर उन्हें व्यवहारिक रूप देने के लिये एक सशक्त मंच उपलब्ध कराना।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

डॉ. हैदर अली ने कहा कि सही मेंटरशिप और संस्थागत सहयोग से एक साधारण विचार भी सफल स्टार्टअप में परिवर्तित हो सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे स्थानीय समस्याओं के समाधान आधारित नवाचारों पर कार्य करें। जिससे समाज और अर्थव्यवस्था दोनों को लाभ मिल सके। रैट्स एंड रिवर्स के संस्थापक नृपिन भट्ट, डॉ. रुचिता सुजय चौधरी,प्रो. मुशीर अहमद, डॉ. अनामिका सिंह, डॉ. हिनादी अख़बर, डॉ. माधुरी चौहान, हुदा एवं तौसीफ आदि ने अनुभव साझा किये।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।