Lucknow News: जुगौली और महानगर रेलवे क्रासिंग पर बनेगा पुल, सैद्वांतिक मंजूरी मिली

हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News: लखनऊ पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए दो बड़े रेल उपरिगामी सेतु (आरओबी) बनाए जाएंगे। इन दोनों आरओबी के प्रस्ताव को राज्य सरकार और पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से सैद्धांतिक सहमति मिल गई है। दोनों आरओबी का निर्माण 332.68 करोड़ रुपये की लागत से होगा।

Lucknow News: जुगौली और महानगर रेलवे क्रासिंग पर बनेगा पुल, सैद्वांतिक मंजूरी मिली

Lucknow News: लखनऊ पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए दो बड़े रेल उपरिगामी सेतु (आरओबी) बनाए जाएंगे। जुगौली क्रॉसिंग और महानगर क्रॉसिंग पर बनने वाले इन दोनों आरओबी के प्रस्ताव को राज्य सरकार और पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से सैद्धांतिक सहमति मिल गई है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में रेलवे बोर्ड से वित्तीय स्वीकृति जारी कर निर्माण शुरू कराने की तैयारी है। पूर्वी विधानसभा के विधायक ओपी श्रीवास्तव ने 12 मई को उक्त दोनों आरओबी बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा था। शासन के निर्देश पर सेतु निगम ने इसे अपनी वित्तीय वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना में शामिल करते हुए निर्माण कार्य का खाका तैयार किया। उसके बाद निर्माण कार्य की मंजूरी के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा। दोनों प्रस्तावों की जांच के बाद सैद्धांतिक सहमति दी की गई है। निर्माण के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम के साथ एमओयू की प्रक्रिया भी की जाएगी। सेतु निगम ने बताया कि दोनों आरओबी निर्माण के लिए शासन और रेलवे के स्तर से परीक्षण कराया जा चुका है। अब निर्माण के लिए जीओ जारी होते और धनराशि मंजूर होते ही कार्य भी शुरू करवा दिया जाएगा। दोनों ही रेलवे क्रासिंग पर आरओबी का निर्माण कराए जाने की मांग क्षेत्रीय लोगों को ओर से लंबे समय से की जाती रही है। विधायक ओपी श्रीवास्तव की पहल पर अब जनता को राहत मिलने वाली है。

जुगौली में 763 मीटर लंबा आरओबी-

लखनऊ-बाराबंकी रेल सेक्शन में गोमतीनगर और बादशाहनगर रेलवे स्टेशन के बीच क्रासिंग संख्या 3 एएमएल (जुगौली क्रॉसिंग) पर दो लेन का आरओबी बनाया जाएगा। इसकी लंबाई 763.40 मीटर होगी और अनुमानित लागत 167.91 करोड़ रुपये है। पुल बनने से विश्वासखंड, गोमतीनगर, लोहिया चौराहा, रविन्द्रपल्ली, ब्रह्मपुरी और इंदिरानगर की ओर आने-जाने वाले लोगों को राहत मिलेगी। रेलवे फाटक बंद होने से लगने वाले जाम से भी निजात मिलने की उम्मीद है।

महानगर क्रॉसिंग पर 813 मीटर लंबा होगा ब्रिज-

दूसरा आरओबी लखनऊ-बादशाहनगर रेल सेक्शन में डालीगंज-बादशाहनगर रेलवे स्टेशन के बीच किलोमीटर 768/6-8 पर फाटक संख्या 6 एमएल/स्पेशल (महानगर क्रॉसिंग) पर बनाया जाएगा। दो लेन के इस आरओबी की लंबाई 813.40 मीटर होगी और लागत 164.77 करोड़ रुपये आंकी गई है। इस पुल के बनने से महानगर, छन्नीलाल चौराहा, विवेकानंद अस्पताल, अयोध्या रोड, आईटी चौराहा, गोल मार्केट, कपूरथला, अलीगंज, निशातगंज, डालीगंज और फातिमा अस्पताल समेत कई इलाकों के बीच आवागमन सुगम होगा। दोनों परियोजनाओं पर कुल करीब 332.68 करोड़ रुपये खर्च होंगे。

सामान्य प्रश्न

✦लखनऊ में कितने आरओबी बनाए जाएंगे?−
लखनऊ में दो आरओबी बनाए जाएंगे।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsलखनऊLucknow News: जुगौली और महानगर रेलवे क्रासिंग पर बनेगा पुल, सैद्वांतिक मंजूरी मिली