ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊभारतीय खाद्य निगम के खिलाफ मोर्चा

भारतीय खाद्य निगम के खिलाफ मोर्चा

खाद्य विभाग के यूपी खाद्य तथा रसद राजपत्रित मार्केटिंग अधिकारी संघ ने गेहूं खरीद को लेकर भारतीय खाद्य निगम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संघ के महामंत्री धनन्जय सिंह ने मुख्यमंत्री से शिकायत की है कि...

भारतीय खाद्य निगम के खिलाफ मोर्चा
संवाददाता,लखनऊFri, 05 May 2017 10:09 PM
ऐप पर पढ़ें

खाद्य विभाग के यूपी खाद्य तथा रसद राजपत्रित मार्केटिंग अधिकारी संघ ने गेहूं खरीद को लेकर भारतीय खाद्य निगम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संघ के महामंत्री धनन्जय सिंह ने मुख्यमंत्री से शिकायत की है कि निगम की असहयोगात्मक कार्यप्रणाली के कारण गेहूं खरीद में कठिनाई उत्पन्न हो रही है। 

सिंह ने कहा है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदे गए गेहूं का भण्डारण निगम को करना है। खरीद नीति के मुताबिक निगम को सिंगल विंडो सिस्टम के द्वारा गेहूं की पावती 48 घंटे में उपलब्ध करानी है। लेकिन मण्डलों से मिली जानकारी के अनुसार खरीद केन्द्रों से गेहूं लेकर निगम के डिपो पर आने वाली ट्रकों से गेहूं उतारने में 3-4 दिन  लग रहा है और पावती मिलने में एक सप्ताह का समय लग रहा है जो चिन्ताजनक है।

सिंह ने कहा है कि निगम के रवैये से एक ओर शासन की मंशा के हिसाब से किसानों को 24 घंटे में भुगतान प्रभावित हो रहा है वहीं डिपो पर अनलोडिंग की अव्यवस्था के कारण गेहूं का स्टॉक लगातार बढ़ता जा रहा है। खरीद कार्य भी प्रभावित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि निगम डिपो पर अवैध वसूली की भी शिकायत लगातार मिल रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से निगम की कार्यप्रणाली में अपेक्षित सुधार के लिए आवश्यक निर्देश देने की मांग की है।
 
प्रधान संघ की बैठक में अहम मुद्दों पर चर्चा

ब्लॉक सभागार में शुक्रवार को प्रधान संघ द्वारा आयोजित बैठक में ग्राम विकास के अहम मुद्दे पर चर्चा हुई। बीकेटी ब्लॉक की 103 पंचायतों के ग्राम प्रधानों और उनके प्रतिनिधियों ने ग्रामविकास और ग्राम समाज की जमीन पर हुए अवैध कब्जों को हटाने को लेकर रणनीति पर एकजुट होने की बात की। इस मौके पर संघ के बीकेटी अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह के साथ प्रधान रु़खरा जितेंद्र्र सिंह, शिवपुरी से सन्तोष कुमार, उसरना से जहीर सहित संघ के मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र सिंह मौजूद थे । 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें