ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊसड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान आज से

सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान आज से

कन्ज्यूमर गिल्ट की ओर से एक से सात फरवरी तक सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जाएगा। इस वार्षिक आयोजन के दौरान संस्था द्वारा शैक्षिक संस्थाओं में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस कार्यक्रम में मोटर वाहन बिल...

सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान आज से
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊWed, 31 Jan 2018 07:44 PM
ऐप पर पढ़ें

कन्ज्यूमर गिल्ट की ओर से एक से सात फरवरी तक सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जाएगा। इस वार्षिक आयोजन के दौरान संस्था द्वारा शैक्षिक संस्थाओं में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस कार्यक्रम में मोटर वाहन बिल जोकि प्रस्तावित है। इसके बारे में लोगों को बताया है। यह जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि सीट बेल्ट, हेल्मेट, नशे में ड्राइविंग, इलेक्ट्रानिक ब्रेकिंग सिस्टम और एयर बैग के बारे में जानकारी दी जाएगी। गौरतलब हो कि सड़क परिवहन मंत्रालय भारत सरकार से जारी 2016 के आकड़ों में 35 हजार 612 सड़क दुर्घटनाएं यूपी में हुई। जिसमें 25 हजार 96 लोग घायल हुए और 19 हजार 320 लोगों की सड़क हादसे में मृत्यु हो गई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें